नकली पुलिस बन कर 12 करोड़ लूटने वाले गिरफ्तार

नकली पुलिस बन कर 12 करोड़ लूटने वाले गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2021-02-21 09:39 GMT
नकली पुलिस बन कर 12 करोड़ लूटने वाले गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। खुद को पुलिसकर्मी बताकर महानगर के विलेपार्ले इलाके में स्थित एक पांच सितारा होटल में दो लोगों से 12 करोड़ रुपए लूटने के मामले में मुंबई पुलिस ने  9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस की  छापेमारी की कार्रवाई के नाम पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान आरोपियों ने काफी नकदी जब्त की थी और फिर घटना स्थल से फरार हो गए थे। 

विलेपार्ले पुलिस स्टेशन ने इस मामले में हुई गिरफ्तारी की पुष्टि की है। लेकिन पूरी कार्रवाई का ब्यौरा देने से इंकार कर दिया है। क्योंकि अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अब तक लूट की रकम को जब्त करने में सफलता नहीं मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी 2021 को चार बजे के करीब 3 लोग नकली पुलिस वाले बनकर बाबा इंटरनेशनल होटल में गए थे। इसके बाद वे होटल के एक कमरे में गए। जहां छापे मारी के नाम पर आरोपियों ने कमरे की तलाशी शुरू की। इस दौरान आरोपियों ने काफी मात्रा में नकदी जमा की। फिर वहां से फरार हो गए। 

इस घटना के बाद आनंद इंगले नाम के व्यक्ति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच की शुरुआत की। और मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसलिए उसने कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 392 (लूट) ,170 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।


 

Tags:    

Similar News