आईटी हब पुणे के लिए अगले महीने से 2 नई फ्लाइट, देर रात और सुबह भरेगी उड़ानें

आईटी हब पुणे के लिए अगले महीने से 2 नई फ्लाइट, देर रात और सुबह भरेगी उड़ानें

Tejinder Singh
Update: 2020-02-28 14:28 GMT
आईटी हब पुणे के लिए अगले महीने से 2 नई फ्लाइट, देर रात और सुबह भरेगी उड़ानें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी से आईटी हब पुणे हवाई यात्रियों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है जिसको ध्यान में रखकर अगल माह से पुणे के लिए 2 नई फ्लाइट आरंभ होने वाली है। विशेष बात यह है कि दोनों ही फ्लाइट देर रात और सुबह के समय आकर जाएंगी। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि दिन में अपना सारा काम निपटकर इंजीनियर और अन्य लोग देर रात या सुबह की फ्लाइट से आ सकें। वहीं, यहां से निकलकर सुबह ऑफिस के समय में पहुंच सकें।

जानकारी के अनुसार नागपुर से आईटी सिटी पुणे जाने के लिए फिलहाल 4 फ्लाइट है। वहीं, पुणे से नागपुर आने वाली भी 4 फ्लाइट है। विशेष बात यह है कि नागपुर से पुणे जाने वाली 3 रात में उड़ान भरती है जबकि एक दोपहर में नागपुर से पुणे जाती है। नई फ्लाइट देर रात 2 बजे और सुबह 6 बजे आकर आधा-आधा घंटे बाद उड़ान भरेंगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि नागपुर से पुणे जाने के िलए ट्रेन से 15 से 18 घंटे तक लगते है जबकि फ्लाइट से वही दूरी करीब 1 घंटे में पूरी हो जाएगी। दो नई फ्लाइट जुड़ने के बाद पुणे के लिए 6 फ्लाइट हो जाएंगी।

यह है विमानों का समय

पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान देर रात 2 बजे नागपुर विमानतल पर पहुंचेगा और यहां से देर रात 2.30 बजे वापस पुणे के लिए उड़ान भरेगा। वहीं, पुणे से आने वाला इंडिगो का विमान सुबह 6 बजे नागपुर विमानतल पर पहुंचेगा और 6.30 बजे वापस पुणे के िलए उड़ान भरेगा। संभावना जताई जा रही है कि यह फ्लाइट 28 मार्च से आरंभ होंगी।

Tags:    

Similar News