नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के भूमि अधिग्रहण के लिए 250 करोड़ का चेक

नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के भूमि अधिग्रहण के लिए 250 करोड़ का चेक

Tejinder Singh
Update: 2018-12-20 13:57 GMT
नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के भूमि अधिग्रहण के लिए 250 करोड़ का चेक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के लिए भूमिअधिग्रहण के काम के लिए महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी) ने 250 करोड़ रुपए उपलब्ध कराया है। इससे समृद्धि महामार्ग के काम को गति मिल सकेगी। गुरुवार को राज्य अतिथिगृह में एमआईडीसी की ओर से उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) मंत्री एकनाथ शिंदे को चेक सौंपा। नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग परियोजना के लिए विभिन्न संस्थाओं की ओर से भूमिअधिग्रहण के काम के लिए कर्ज के रूप में राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसी के तहत एमआईडीसी की तरफ से पहले एमएसआरडीसी को एक हजार करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए थे। परियोजना के काम को और गति प्रदान करने के लिए अब 250 करोड़ रुपए की निधि कर्ज के रूप में उपलब्ध कराई गई है।

राजभवन में बनेगा नया दरबार हॉल-सचिवालय, नई इमारतों के लिए हुआ भूमिपूजन
राजभवन में नया दरबार हॉल बनेगा। यहां मौजूद राज्यपाल सचिवालय की भी नई इमारत बनाई जाएगी। गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल सी विद्यासागर राव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दरबार हॉल और राज्यपाल सचिवालय इमारत की आधारशिला रखी। इस मौके पर सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटील, विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटील मौजूद थे। नए दरबार हॉल की आसन क्षमता लगभग 900 होगी। पुराने दरबार हॉल की आसन क्षमता 250 है। राजभवन के दरबार हॉल में मंत्रियों की शपथ विधि समेत महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। नए दरबार हॉल और राज्यपाल सचिवालय की इमारत का निर्माण कार्य 31 जनवरी 2020 तक पूरा हो जाएगा। इस मौके पर राजभवन में ब्रिटिशकालीन बंकर का मुआयना भी किया गया।  
 

Similar News