महाराष्ट्र के 58 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए मेडल, मिले 5 राष्ट्रपति पदक

महाराष्ट्र के 58 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए मेडल, मिले 5 राष्ट्रपति पदक

Tejinder Singh
Update: 2020-08-14 13:41 GMT
महाराष्ट्र के 58 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए मेडल, मिले 5 राष्ट्रपति पदक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। गृह मंत्रालय की सूची के मुताबिक 215 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक (गैलेंट्री) के लिए चयनित किया गया है। 80 कर्मियों विशेष सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और 631 कर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक के लिए चुना गया है। इनमें महाराष्ट्र के हिस्से में कुल 58 पदक आए है, जिनमे 14 को गैलेंट्री, 5 को राष्ट्रपति पदक और 39 को पुलिस पदक दिए गए हैं।

14 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक

राजेश खानदवे (पीएसआई), मनीष गोरले (एनपीसी), गोवर्धन वढाई (पीसी), कुमारशाह किरांगे (पीसी), शिवलाल हिडको (पीसी), सुरेश कोवासे (एचसी), रतीराम पोरेती (एचसी), प्रदीप कुमार गेडाम (एनपीसी), राकेश नरोते (सीटी), राकेश हिचमी (नाईक), वसंत ताडावी (सीटी), सुभाष उसेंडी (सीटी) और रमेश कोमिरे (सीटी) को गैलेंट्री पदक दिए गए।

5 को राष्ट्रपति पदक

रितेश कुमार (अतिरिक्त महानिदेशक, पुणे), संजीव सिंघल (अतिरिक्त महानिदेशक, मुंबई), सुषमा चव्हाण (पुलिस अधीक्षक,एन्टी करप्शन, पुणे), विजय लोंढे (पुलिस उप निरीक्षक, नासिक) और गणेश मेहत्रे (सहायक उप निरीक्षक, लातूर) को राष्ट्रपति पदक दिए गए।

39 को सराहनीय सेवा के लिए पदक

विनायक देशमुख (सहायक पुलिस महानिरीक्षक, मुंबई), शिरीष सरदेशपांडे (पुलिस उपायुक्त, पुणे), तुषार दोशी (पुलिस अधीक्षक, मुंबई),नरेंद्रकुमार गायकवाड (पुलिस उपअधीक्षक–रेल्वे, पुणे), मोहम्मद इलियास मोहम्मद सईद शेख (सहायक कमांडंट, एसआरपीएफ), सुनील यादव ( सहाय्यक पुलिस आयुक्त, एटीएस, पुणे), सादिक अली नुसरत अली सईद (सहाय्यक कमांडंट, एसआरपीएफ), डागुभाई मोहम्मद शेख (पुलिस निरीक्षक, उस्मानाबाद), प्रतिभा जोशी (पुलिस निरीक्षक, पुणे), संजय धुमाल (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, अंबरनाथ), डॉ. सिताराम कोल्हे (पुलिस निरीक्षक, नाशिक), केदारी पवार (पुलिस निरीक्षक, मुंबई), सुनील धनावडे (पुलिस निरीक्षक,सिंधुदुर्ग), अनिल पतरूडकर (पुलिस निरीक्षक,पुणे), सूर्यकांत बांगर(वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, मुंबई), हरीश खेडकर (पुलिस निरीक्षक, अहमदनगर), अशोक राजपूत (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, पनवेल), अरविंद अलहत (पुलिस निरीक्षक-वायरलेस, पुणे), विनय घोरपडे (पुलिस निरीक्षक, मुंबई), शालिनी शर्मा (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, मुंबई), विलास पेंडुरकर (पुलिस उपनिरीक्षक, मुंबई), मच्छिंद्र रानमाले (पुलिस उपनिरीक्षक, चालीसगाव), वीरेंद्रकुमार चौबे (पुलिस उपनिरीक्षक, अमरावती ग्रामीण), संजय गायकवाड (पुलिस उपनिरीक्षक, पुणे), प्रकाश नरेश एरम (उपनिरीक्षक, एस.आर. पी.एफ. पुणे), भाऊसाहेब इरंडे (पुलिस उपनिरीक्षक, औरंगाबाद ग्रामीण), रमेश बर्डे (सहायक उपनिरीक्षक, बल्हारशाह), संदीप शर्मा (सहाय्यक उपनिरीक्षक, चंद्रपुर), जनार्दन मोहूर्ले (सहायक उपनिरीक्षक, यातायात,चंद्रपुर), श्याम वेताल (सहाय्यक उपनिरीक्षक, नाशिक), विश्वास भोसले (सहाय्यक उपनिरीक्षक, मुंबई), विजय खर्चे (सहायक उपनिरीक्षक, मुंबई), रऊफ समाद शेख (सहायक उपनिरीक्षक, अहमदनगर), मोईनुद्दीन फरुद्दीन तांबोली (सहायक उपनिरीक्षक, जालना), पांडुरंग कवले (सहाय्यक उपनिरीक्षक,नाशिक), कैलास सनाणसे (सहाय्यक उपनिरीक्षक, औरंगाबाद), दिलीप चौरे (सहायक उपनिरीक्षक, औरंगाबाद), सुनील पाटील (सहाय्यक उपनिरीक्षक, जळगाव) और तात्याराव लोंढे (हेड कॉन्स्टेबल,औरंगाबाद) को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिए गए है।
 

Tags:    

Similar News