8 हजार किसानों को मिली कर्जमाफी, नागपुर जिले में कुल 72 हजार किसान लाभान्वित

8 हजार किसानों को मिली कर्जमाफी, नागपुर जिले में कुल 72 हजार किसान लाभान्वित

Tejinder Singh
Update: 2018-09-28 17:17 GMT
8 हजार किसानों को मिली कर्जमाफी, नागपुर जिले में कुल 72 हजार किसान लाभान्वित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पात्र किसानों को कर्जमाफी का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगने बाद राज्य सरकार ने टीएलसी स्तर आनलाइन आवेदन करने को कहा था। 8 महीने बाद सरकार ने शुक्रवार को इससंबंध में आदेश जारी कर 600 करोड़ की निधी मंजूर की। जिले के करीब 8 हजार किसान नए से कर्जमाफी में शामिल हो गए। इसके पूर्व जिले में 63840 किसानों को कर्जमाफी मिली थी आैर सरकार के नए आदेश से जिले के करीब 72 हजार किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलने जा रहा है। याद रहे पात्र किसानों की जगह अपात्र लोगों को कर्जमाफी मिलने की खबरें वायरल हुई थी। मुंबई में जहां खेती होती नहीं वहां के लोग भी कर्जमाफी सूची में शामिल हुए थे। इसे लेकर राज्य सरकार की किरकिरी हुई थी। राज्य सरकार ने पात्र किसान कर्जमाफी से वंचित न रहे, इसलिए टीएलसी स्तर पर किसानों को नए सिरे से आनलाइन आवेदन करने को कहा था।

इन आवेदनों की सूची मुंबई में कर वहीं से कर्जमाफी की सूची तैयार की कवायत चल रही थी। पात्र किसान पिछले 8 महीने से शासनादेश का इंतजार कर रहे थे। राज्य सरकार ने शुक्रवार को इससंबंध में शासनादेश जारी कर दिया।  600 करोड़ की निधि को मंजूरी दी गई। नागपुर समेत राज्य के करीब एक लाख आैर किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। शुक्रवार को कर्जमाफी की जो नई सूची जारी हुई इसमें जिले के करीब 8 हजार किसान शामिल है। अकेले नागपुर जिला मध्यवर्ति सहकारी  (एनडीसीसी) बैंक के 37 हजार खाताधारक (किसान) इसमें शामिल है। जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में पंजीकृत आैर 4 हजार किसानांे को भी इस कर्जमाफी का लाभ मिला है। राज्य सरकार ने इसके पूर्व जिले के 63840 किसानों को 391.36 करोड़ की कर्जमाफी दी थी। 

बैंकों तक पहुंची कर्जमाफी की सूची 

अजय कडू, जिला उपनिबंधक, सहकार विभाग के मुताबिक पात्र किसान कर्जमाफी से वंचित रहने के आरोप लगे थे। सरकार ने पात्र किसानों को आनलाइन आवेदन करने का एक आैर मौका दिया था। मुंबई में इन आवेदनों की जांच पड़ताल हुई आैर वहीं से नागपुर समेत राज्य भर के किसानों की कर्जमाफी की नई सूची शुक्रवार को जारी हुई। जिले के करीब 8 हजार किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिला है। इसमें एनडीसीसी बैंक के 3 हजार 7 सौ खाताधारक (किसान) शामिल है। दो दिन बाद बैंकों से यह सूची जिला प्रशासन के पास पहुंच जाएगी। पूर्व व अभी की कर्जमाफी की सूची को जोड़ लिया जाए तो जिले मे ंकरीब 72 हजार किसानों को कर्जमाफी मिलेगी। 

Similar News