बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर पर गिरी मेट्रो की टावर क्रेन

बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर पर गिरी मेट्रो की टावर क्रेन

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-08 05:20 GMT
बड़ा हादसा टला, ट्रैक्टर पर गिरी मेट्रो की टावर क्रेन

डिजिटल डेस्क,नागपुर। रामझूला के पास उस वक्त एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब ट्रैक्टर पर मेट्रो की टावर क्रेन आ गिरी। घटना के समय ट्रैक्टर का ड्रायवर उसमें नहीं था, लेकिन ट्रैक्टर से कुछ दूरी पर ही मजदूर काम कर रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही गणेशपेठ थाने के निरीक्षक महेश चाटे सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।  

गौरतलब है कि रामझूला के पास मेट्रो रेल परियोजना का कार्य चल रहा है। वहां पर ट्रैक्टर पर लगी टावर क्रेन अचानक टूट गई। यह टावर क्रेन ट्रैक्टर पर गिरी तो वह चकनाचूर हो गया। हादसे के समय ट्रैक्टर का ड्रायवर उसमें बैठा नहीं था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के कुछ देर तक परिसर में सन्नाटा छाया रहा। चाटे ने बताया कि मजदूरों से पूछने पर उन्होंने बताया कि टावर क्रेन से एक दिन पहले मेट्रो रेल परियोजना का काफी कार्य किया गया था। टावर क्रेन कैसे गिरी, उन्हें खुद समझ में नहीं आ रहा है। 

Similar News