सिने जगत का सितारा टूटा, एक्टर कुशल पंजाबी ने कर लिया सुसाइड 

सिने जगत का सितारा टूटा, एक्टर कुशल पंजाबी ने कर लिया सुसाइड 

Tejinder Singh
Update: 2019-12-27 13:05 GMT
सिने जगत का सितारा टूटा, एक्टर कुशल पंजाबी ने कर लिया सुसाइड 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिने जगत के एक जाने-माने एक्टर ने सुसाइड कर लिया। अभिनेता कुशल पंजाबी ने बांद्रा स्थित घर में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस को उनके आवास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसपर उन्होंने लिखा है कि उसकी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया जाए। कुशल कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ अंदाज में अभिनय किया था। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म लक्ष्य में भी नजर आए। अजय देवगन के साथ काल और सलमान की सलाम-ए-इश्क और दन दना दन गोल में भी उन्होंने अलग हटकर किरदार निभाए। कुशल ने यूरोपियन लड़की से शादी की थी। उनका एक बेटा है। 

Tags:    

Similar News