19 फरवरी को जबलपुर नगर निगम में लागू हो जाएगा प्रशासक राज

19 फरवरी को जबलपुर नगर निगम में लागू हो जाएगा प्रशासक राज

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-02 08:34 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

 डिजिटल डेस्क  जबलपुर । प्रदेश के चार संभागों के जिन नगरीय निकायों के कार्यकाल समाप्त हो रहे हैं उनमें प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई है। जबलपुर नगर निगम के सत्ता पक्ष का कार्यकाल 19 फरवरी को समाप्त होगा और उसी दिन प्रशासक की नियुक्ति कर दी जाएगी। हालाँकि इसके लिए यह प्रावधान किए जा रहे हैं जिन शहरों में संभागायुक्त बैठते हैं वहाँ के प्रशासक वे ही होंगे और जिनमें कलेक्टर बैठते हैं वहाँ कलेक्टर होंगे, नगर पालिका में कलेक्टर या एसडीएम को प्रभार सौंपे जा सकते हैं। शहर के समीपी कटनी नगर निगम  निर्वाचित परिषद का कार्यकाल 1 जनवरी को समाप्त हुआ, इसलिए वहाँ कलेक्टर को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। 
नगरीय िनकायों के चुनाव दिसम्बर में हो जाने थे, लेकिन पिछले चुनावों में हुए विलम्ब के कारण नगर निगम का कार्यकाल 19 फरवरी तक चलेगा, इसलिए उसके पहले प्रशासक की नियुक्ति नहीं की जा सकेगी। फिलहाल चुनाव की कोई तिथि घोषित नहीं की गई है, इसलिए नगर निगम में 19 फरवरी को प्रशासक बैठना तय है और यह भी लगभग तय है कि संभागायुक्त को ही यह जिम्मेदारी दी जाएगी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा बुधवार को जारी की गई सूची के अनुसार सागर, रीवा, जबलपुर और उज्जैन संभागों के कई नगर निगम और नगर परिषद में प्रशासक नियुक्त कर दिए गए हैं। जबलपुर संभाग में केवल कटनी में ही  फिलहाल यह व्यवस्था लागू की गई है। 
 

Tags:    

Similar News