बृहन्मुंबई महानगर पालिका को उत्कृष्ट डिजिटल पुरस्कार

बृहन्मुंबई महानगर पालिका को उत्कृष्ट डिजिटल पुरस्कार

Tejinder Singh
Update: 2019-02-22 14:08 GMT
बृहन्मुंबई महानगर पालिका को उत्कृष्ट डिजिटल पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगर पालिका ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने में अव्वल रही है। इसके लिए महानगर पालिका को उत्कृष्ट डिजिटल पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। शुक्रवार को केन्द्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह पुरस्कार प्रदान किया। यहां के हैबिटेट सेंटर में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित समारोह में नैशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर की ओर से 2018 के लिए डिजिटल इंडिया पुरस्कार दिए गए। 10 श्रेणियों में दिए गए इस पुरस्कार से देश के विभिन्न सरकारी विभागों को उत्कृष्ट ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका को स्थानीय निकाय की उत्कृष्ट डिजिटल श्रेणी में रजत पुरस्कार दिया गया।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका के सूचना एवं तकनीकी विभाग के निदेशक अरुण जोगलेकर और व्यापार विभाग की प्रमुख शशीबाला ने यह पुरस्कार स्वीकार किया। इस मौके पर संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अजय सहानी, राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक डॉ गुल्शन राय और नैशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर की निदेशक डॉ निता वर्मा मौजूद थी।    
 

Similar News