महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी बने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव

महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी बने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव

Tejinder Singh
Update: 2019-08-09 14:29 GMT
महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी बने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में आने वाले दिनों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है। इस कड़ी में भाजपा ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव प्रभारी और चुनाव सह प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव को चुनाव प्रभारी तथा उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कर्नाटक के पूर्व विधायक लक्ष्मण सावदी को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश संगठन प्रभारी के रुप में राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय कार्यरत रहेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संबंध में एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है।
 

Tags:    

Similar News