बड़वारा के कांग्रेस विधायक से भाजपा नेता ने की अभद्रता

बड़वारा के कांग्रेस विधायक से भाजपा नेता ने की अभद्रता

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-12 12:09 GMT
बड़वारा के कांग्रेस विधायक से भाजपा नेता ने की अभद्रता

पुलिस ने बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज किया एट्रोसिटी का मामला
डिजिटल डेस्क  कटनी ।
बड़वारा विधानसभा मुख्यालय गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के विवाद मेें घिरा रहा। मिडिल स्कूल के समक्ष चल रहे निर्माण कार्य को लेकर बड़वारा विधायक विजय राघवेन्द्र सिंह और मंडल उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता के बीच का तकरार थाने भी पहुंचा। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मंडल उपाध्यक्ष के विरुद्ध
मामला कायम कर लिया है। विवाद के बाद एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते हुए दोनों नेता छवि खराब करने की साजिश बता रहे हैं।
मिडिल स्कूल का मामला
जानकारों की मानें तो पूरा विवाद मिडिल स्कूल की बाउण्ड्रीवॉल के पास चल रहे निर्माण कार्य का रहा। यहां पर कांग्रेस और भाजपा दोनों अपने आप को सही ठहरा रहे हैं। विधायक विजय राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि इन्हें जानकारी लगी कि कुछ लोगों द्वारा बड़वारा में ही बालक मिडिल स्कूल की बाउण्ड्री वॉल तोड़ दी गई है और कुछ हिस्से मेें निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जानकारी लगने पर वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाकर निर्माण कार्य रोके जाने के निर्देश दिए।
मौके पर ही हुआ विवाद
इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। आपसी खींचातानी इस तरह से रही कि दोनों के समर्थक यहां पहुंच गए। विधायक और मंडल उपाध्यक्ष के बीच हो रहे विवाद को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। कुछ लोग समझाने का भी प्रयास करते रहे। इसके बावजूद विवाद और बढ़ गया।
इनका कहना है
मंडल उपाध्यक्ष के द्वारा कई तरह की साजिश रची जा रही है। गुरुवार को बालक मीडिल स्कूल के सामने कुछ लोग निर्माण कर रहे थे। जिसका विरोध जताया तो भाजपा नेता अनुराग गुप्ता ने जनप्रतिनिधि के नाम पर मेरे साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौच की। थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
- विजयराघवेन्द्र सिंह, विधायक
बड़वारा विधानसभा में मंडल उपाध्यक्ष और कांग्रेस विधायक के बीच विवाद की जानकारी संज्ञान में है। मंडल से जानकारी ली जा रही है।
- रामरतन पायल, जिलाध्यक्ष भाजपा
विधायक विजयराघवेन्द्र सिंह की शिकायत पर अनुराग गुप्ता और अन्य लोगों के विरुद्ध धारा 506, 34 आईपीसी सहित एससी/एसटीएक्ट के तहत मामला कायम कर विवेचना में  लिया गया है।
रोहित डोंगेरे, थाना प्रभारी बड़वारा

Tags:    

Similar News