पाटील बोले - शिवसेना ने सत्ता के लिए बदली हिंदुत्व की परिभाषा, बालासाहब के नाम पर कितने दिन सेकेंगे रोटी

पाटील बोले - शिवसेना ने सत्ता के लिए बदली हिंदुत्व की परिभाषा, बालासाहब के नाम पर कितने दिन सेकेंगे रोटी

Tejinder Singh
Update: 2020-10-26 15:05 GMT
पाटील बोले - शिवसेना ने सत्ता के लिए बदली हिंदुत्व की परिभाषा, बालासाहब के नाम पर कितने दिन सेकेंगे रोटी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सत्ता के लिए हिंदुत्व की परिभाषा बदलने का आरोप लगाया है। सोमवार को पाटील ने मुख्यमंत्री की ओर से शिवसेना की दशहरा रैली पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता के लिए अपनी सुविधा के अनुसार हिंदुत्व की व्याख्या को बदला है। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे के नाम पर आखिर कितने दिन रोटी सकेंगे? पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री बालासाहब द्वारा हिंदुत्व का पढ़ाए गए पाठ का पालन करना भूल गए हैं। पाटील ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दशहरा रैली में हिंदुत्व के बारे में दिया गया बयान शिवसेना के लिए था। इसलिए हमें शिवसेना से हिंदुत्व सिखने की जरूरत नहीं है। क्योंकि शिवसेना का हिंदुत्व सुविधा के अनुसार बदलता रहता है। पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर रहने के बावजूद उद्धव ने देश के शीर्ष नेतृत्व के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया वो उचित नहीं है। पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के बारे में एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने जानबुझकर किसानों का उल्लेख टाला। उन्होंने बदले की भावना से विपक्ष पर टिप्पणी की।

Tags:    

Similar News