शीतलहर की चपेट में शहर, लुढ़का तापमान -अधिकतम-न्यूनतम दोनों तापमान में आने लगी कमी, आगे पड़ेगी तेज ठंड

शीतलहर की चपेट में शहर, लुढ़का तापमान -अधिकतम-न्यूनतम दोनों तापमान में आने लगी कमी, आगे पड़ेगी तेज ठंड

Bhaskar Hindi
Update: 2020-12-17 08:29 GMT
शीतलहर की चपेट में शहर, लुढ़का तापमान -अधिकतम-न्यूनतम दोनों तापमान में आने लगी कमी, आगे पड़ेगी तेज ठंड

डिजिटल डेस्क जबलपुर । अरब सागर और मप्र के बीच बने चक्रवात के कारण मौसम का मिजाज गत कई दिनों से बदला हुआ है। इधर जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी होने से हवा का रुख उत्तरी हो गया और शहर शीतलहर की चपेट में आ गया। इससे दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी कमी रिकॉर्ड की गई। बाहर निकलने पर ठिठुरन महसूस हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अब ठंड के तेवर तीखे होंगे। वैसे तो कोहरे के साथ सुबह की शुरूआत हुई। इससे विजिबिलिटी खासी प्रभावित रही। कोहरे के कारण वाहन चलाने में शाम 5 बजे से ही दिक्कत होने लगी थी। वाहनों की लाइट जलाना जरूरी लगा। अधिकतम तापमान में कमी होने से यह अहसास होने लगा था कि अब ठंड अपने शबाब पर आने वाली है। शहर के दूरदराज के इलाकों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम होने से घरों के भीतर हीटर व शरीर को गर्मी पहुँचाने वाले अन्य संसाधन जलते नजर आए। 
अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रिकॉर्ड- दिन में ठंड की वजह अधिकतम तापमान का सामान्य से 4 डिग्री कम 22.4 डिग्री रिकॉर्ड होना था। वहीं न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। आद्र्रता का प्रतिशत 89 रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर, रतलाम व नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। इस दौरान उत्तरी हवाएँ 2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। 

 


 

Tags:    

Similar News