खेल विश्वविद्यालय का अधिनियम बनाने समिति गठित

खेल विश्वविद्यालय का अधिनियम बनाने समिति गठित

Anita Peddulwar
Update: 2020-04-22 11:33 GMT
खेल विश्वविद्यालय का अधिनियम बनाने समिति गठित

डिजिटल डेस्क,,मुंबई।  पुणे में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय का अधिनियम तैयार करने के लिए समिति गठित की गई है। मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. विजय खोले की अध्यक्षता में यह समिति बनाई गई है। यह समिति खेल विश्वविद्यालय के अधिनियम का प्रारूप तैयार करेगी। खेल विश्वविद्यालय से संबंधित आवश्यक सिफारिश करेगी। इसके साथ ही खेल विश्वविद्यालय के अंतर्गत पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए विभिन्न कोर्स के संबंध में सुझाव देगी। 

बुधवार को राज्य सरकार के खेल विभाग की तरफ से इस संबंध में शासनादेश जारी किया गया। इसके अनुसार समिति को तीन महीने के भीतर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी। समिति के सदस्य कोल्हापुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. माणिकराव सालुंखे, स्कूली शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वंदना कृष्णा, पुणे के खेल व युवक सेवा आयुक्त, मुंबई विश्वविद्यालय के डॉ. विजय तायडे, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीलेश कुलकर्णी, विधि व न्याय विभाग के सहसचिव को शामिल किया गया है। जबकि खेल विभाग के उपसचिव समिति के सदस्य सचिव होंगे। इस समिति को महीने में एक बार बैठक बुलाना होगा। इससे पहले राज्य के खेल मंत्री सुनील केदार की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की तैयारी को लेकर 20 मार्च को बैठक हुई थी। इसमें केदार ने खेल विश्वविद्यालय अधिनियम बनाने के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया था। इसके आधार पर अब समिति का गठन किया गया है। गौरतलब बै कि राज्य के सालाना बजट में पुणे में अंतर्राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की गई थी। 

Tags:    

Similar News