प्रतिबंधित चीनी App के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने भाजपा को बताया गद्दार, सोशल मीडिया पर खुली पोल

प्रतिबंधित चीनी App के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने भाजपा को बताया गद्दार, सोशल मीडिया पर खुली पोल

Tejinder Singh
Update: 2020-08-25 13:04 GMT
प्रतिबंधित चीनी App के इस्तेमाल पर कांग्रेस ने भाजपा को बताया गद्दार, सोशल मीडिया पर खुली पोल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस ने प्रतिबंधित चीनी ऐप "कैम स्कैनर’ के इस्तेमाल को लेकर भाजपा को गद्दार कहा है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि महाराष्ट्र भाजपा के ओबीसी सेल के पदाधिकारियों की सूची जारी करने के लिए भेजी गए प्रेस विज्ञप्ति प्रतिबंधित चीनी ऐप कैम स्कैनर से तैयार की गई। हालांकि प्रदेश भाजपा ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। दरअसल सोमवार को प्रदेश भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष योगेश तिलेकर ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की थी। सावंत का आरोप है कि इसके लिए जो प्रेसनोट भेजे गए उसे प्रतिबंधित चीनी ऐप कैम स्कैनर से तैयार किया गया था। चीन से विवाद में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद भारत सरकार ने चीन के 59 एप पर पाबंदी लगा दी थी, जिसमें कैम स्कैनर भी शामिल था। पर भाजपा नेता आज भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्ट्रप्रेम का दम भरने वाली भाजपा का असली चेहरे यही है। सावंत ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र के फेसबुक पेज पर महाराष्ट्र भाजपा की तरफ से जारी दो पेज के प्रेसनोट के नीचे कैम स्कैनर लिखा साफ दिखाई दे रहा है। 

कांग्रेस के आरोप बेबुनियादः भाजपा 

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के आरापों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रदेश भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी को लेकर मीडियो को जो प्रेसनोट भेजे गए थे, उसे चीनी ऐप से स्कैन नहीं किया गया था। ईमेल से भेजे गए इस प्रेस नोट को पत्रकारगण खुद देख सकते हैं। उपाध्ये ने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने चीन के साथ करार किया, वह पार्टी हम पर झूठे आरोप लगा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई की खबरें देशभर में गरम हैं। इसलिए ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है।  

Tags:    

Similar News