कोरोना : संक्रमितों से ज्यादा हुए डिस्चार्ज, नागपुर में दस हजार से ज्यादा हुए स्वस्थ्य

कोरोना : संक्रमितों से ज्यादा हुए डिस्चार्ज, नागपुर में दस हजार से ज्यादा हुए स्वस्थ्य

Tejinder Singh
Update: 2020-08-22 14:19 GMT
कोरोना : संक्रमितों से ज्यादा हुए डिस्चार्ज, नागपुर में दस हजार से ज्यादा हुए स्वस्थ्य

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को 869 नमूने पाॅजिटिव पाए गए। अब संक्रमितों की संख्या 19615 हो चुकी है। इसके साथ ही 30 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमितों से अधिक रही जो कि सकारात्मक है। मरीजों की संख्या 19000 पार पहुंच गई है। कुल 10615 पाॅजिटिव नमूनों में मेयो से 80, एम्स से 1, निजी लैब से 306 और एंटीजन से 482 नमूने पाॅजिटिव आए हैं। मेडिकल, नीरी और माफसू में एक भी नमूने पॉजिटिव नहीं पाए गए। नए 30 लोगों की मौतों के साथ मौत का कुल आंकडा 683 पर पहुंच गया है। शनिवार को 875 मरीज स्वस्थ हो कर घर गए। इन्हें मिलाकर कुल 10239 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Tags:    

Similar News