कोरोना का नया रूप - ब्रिटेन से आने वालों की सूची मिली, रातों-रात की गई सैंपलिंग

कोरोना का नया रूप - ब्रिटेन से आने वालों की सूची मिली, रातों-रात की गई सैंपलिंग

Bhaskar Hindi
Update: 2020-12-23 08:34 GMT
कोरोना का नया रूप - ब्रिटेन से आने वालों की सूची मिली, रातों-रात की गई सैंपलिंग

डिजिटल डेस्क जबलपुर ।  यूनाइटेड किंगडम से जबलपुर आये लोगों की सूची हासिल होते ही प्रशासन की टीम सक्रिय  हो गई और रातों-रात उनकी सैंपलिंग कराई गई। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा पिछले दिनों ब्रिटेन से आने वालों की लिस्ट भेजी गई। इसके बाद कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुररिया ने डीपीएम विजय पाण्डेय, डॉ. विभोर हजारी, डॉ. प्रियंक दुबे सहित 10 चिकित्सकों को सैंपलिंग की जिम्मेदारी सौंपी। चिकित्सकों को सैंपलिंग किट के साथ सूची में दिए पतों पर रवाना किया गया और देर रात तक सभी के सैंपल मेडिकल कोविड लैब में जमा कराए गए। वहीं एहतियाती कदम उठाते हुए सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।
इंग्लैंड से लौटे यात्री जानकारी दें 
 जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुररिया ने 25 नवम्बर से 23 दिसम्बर के बीच शहर लौटे यात्रियों से अपनी जानकारी साझा करने के निर्देश दिए हैं। जो भी यात्री यूनाइटेड किंगडम से लौटे हैं वे अपनी जानकारी  जिला कोविड कंट्रोल रूम के नंबरों 0761 -26375010761 - 26375020761 - 26375030761 - 26375040761 - 2637505 पर दे सकते हैं।
 

Tags:    

Similar News