आसमान में बना चक्रवात, पड़ सकती है प्री-मानसून की बौछार

आसमान में बना चक्रवात, पड़ सकती है प्री-मानसून की बौछार

Bhaskar Hindi
Update: 2021-06-07 12:52 GMT
आसमान में बना चक्रवात, पड़ सकती है प्री-मानसून की बौछार

मौसम - तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, नमी भरी हवाओं से बदली फिजा, कई जगह हुई बारिश
डिजिटल डेस्क जबलपुर ।
मध्य प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में एक चक्रवात सक्रिय है। नागपुर से लेकर सिवनी, बालाघाट तक इसका असर है। इन  हालातों में इन  जिलों में बारिश के आसार हैं तो जबलपुर में इस वजह से प्री मानसून की रुक-रुककर कुछ बारिश हो सकती है। दिन में सुबह धूप रहेगी उसके बाद बादल सक्रिय होंगे, फिर कुछ बारिश और शाम तक आसामान साफ हो सकता है। एक ही दिन में कई तरह के मौसम के रंग देखने मिल सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों केे अनुसार यह प्री मानसून की बारिश है। मानसून आने से पहले की एक्टिविटी में यह बारिश नमी भरी हवाओं के साथ अपना असर दिखाती है। मानसून महाराष्ट्र के हिस्से की ओर तेजी से बढ़ रहा है और इसके आने के संकेत के साथ ही मौसम बदला हुआ है। मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी कहते हैं कि अभी जो मौसम है उसको देखते हुये  मानसून मध्य प्रदेश में अपने निर्धारित समय पर ही पहुँच सकता है। बारिश से गर्मी के उड़द व मूंग की फसलों में नुकसान हो सकता है। ये दोनों फसलें लगभग तैयार खड़ी हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज िकया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। रविवार को दोपहर के वक्त कुछ बारिश हुई तो शाम को धूप निकली। शहर के आसपास के एरिया में अभी 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं।  अगले 24 घंटों में मौसम विभाग ने गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। 
 

Tags:    

Similar News