अलग-अलग हादसों में मौतें - वाहन की चपेट में आने से महिला ने तोड़ा दम

अलग-अलग हादसों में मौतें - वाहन की चपेट में आने से महिला ने तोड़ा दम

Tejinder Singh
Update: 2019-10-27 12:22 GMT
अलग-अलग हादसों में मौतें - वाहन की चपेट में आने से महिला ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। हिंगना थानांतर्गत सुबह सैर पर गई महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत भाग गया। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। मृतका चंद्राबाई नागेश्वर कुंभारे (46) डोंगरगांव निवासी थी। हमेशा की तरह शनिवार को सुबह 5 से 6 बजे के दौरान चंद्रबाई सैर करने के लिए निकली थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल हुई चंद्राबाई ने मौके पर ही दमतोड़ दिया। मेडिकल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसके मौत की पुष्टि की। चंद्राबाई पति के निधन के बाद पुत्र सिद्धार्थ (26) और पुत्री के साथ वह रहती थी और गुरुद्वारे में काम करती थी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भाग गया।

बेटी के घर आए पिता की मृत्यु

सड़क पर बेहोशी की हालत में मिले बुजुर्ग की मौत हो गई। वह पुत्री के घर मेहमान बनकर आया हुआ था। शुक्रवार को वाड़ी थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। नागपुर जिला अंतर्गत कुही तहसील के मांढल निवासी आनंदराव गजभिये (70) अपनी पुत्री के घर आठवां मैल आए हुए थे। घटना वाले दिन शाम करीब 7 बजे आनंदराव चाय पीने के बाद घर के पास ही घूमने के लिए निकल पड़े। इस बीच परिसर में बैंक ऑफ इंडिया के सामने अचानक चक्कर आने से आनंदराव सड़क पर िगर पड़े। िकसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आनंदराव को मेयो अस्पताल ले गई, लेकिन बीच रास्ते में ही आनंदराव ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत्यु की पुष्टि की। आनंदराव के नाती राहुल गौरे (35) की शिकायत पर आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज िकया गया है। जांच जारी है। 

मनसर में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

मनसर के समीप बंद ओरियंटल  टोल नाके के पास अज्ञात ट्रैवल्स  ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार रामटेक के आदर्श शाला में कार्यरत महेंद्र बोरकर (55) परसोड़ा, रामटेक निवासी शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच-40, एए-4488 से नागपुर से रामटेक लौट रहा था। इस बीच महामार्ग पर बंद पड़े टोल नाके के पास अज्ञात ट्रैवल्स ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को देख एक दुकानदार ने  खुमारी के टोल कर्मचारी को जानकारी दी, जिसके बाद ओरियंटल कर्मचारियों द्वारा एंबुलेंस से घायल को कामठी के उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डाक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अंधेरा होने से ट्रैवल्स के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई। सूचना मिलने पर रामटेक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया व बाइक को मनसर चौकी में जमा किया। आगे की जांच रामटेक पुलिस कर रही है।


 

Tags:    

Similar News