सहपाठी को ब्लैकमेल करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार 

सहपाठी को ब्लैकमेल करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार 

Anita Peddulwar
Update: 2020-09-15 15:25 GMT
सहपाठी को ब्लैकमेल करने वाला इंजीनियर गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंजीनियरिंग कॉलेज में साथ पढ़ने वाली छात्रा के प्रेम संबंध किसी और से होने की जानकारी मिलने के बाद उससे बदला लेने के लिए अश्लील तस्वीरों के सहारे उसे ब्लैकमेल करने वाले एक इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 23 वर्षीय लड़की को अश्लील वीडियो कॉल के लिए मजबूर किया और फिर इसे रिकॉर्ड कर लड़की के भाई को भेज दिया। लड़की ने बोरीवली पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद अपराध शाखा ने समानांतर छानबीन करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम अक्षय पवार (24) है। आरोपी ठाणे जिले के कलवा इलाके का रहने वाला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने साल 2013-14 में विरार इलाके में स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़़ाई की थी। पीड़िता भी उसके साथ ही पढ़ती थी। पढ़ाई खत्म होने के बाद भी लड़की और आरोपी एक दूसरे के संपर्क में थे। आरोपी लड़की से एकतरफा प्यार करता था। इसी बीच उसने लड़की का ईमेल एकाउंट हैक किया तो उसे लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मिले जिसमें लड़की किसी और लड़के के साथ थी।

इससे नाराज आरोपी ने एक फर्जी इंस्टाग्राम एकाउंट तैयार किया और उसे तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर अश्लील वीडियोकॉल करने को मजबूर किया। यही नहीं आरोपी ने यह वीडियोकॉल रिकॉर्ड कर लड़की के भाई को भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के लिए इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है।  


 

Tags:    

Similar News