जीएम अवार्ड: नागपुर ने मारी बाजी, सर्वाधिक 7 शील्ड लेकर पहुंची टीम

जीएम अवार्ड: नागपुर ने मारी बाजी, सर्वाधिक 7 शील्ड लेकर पहुंची टीम

Anita Peddulwar
Update: 2019-04-15 11:15 GMT
जीएम अवार्ड: नागपुर ने मारी बाजी, सर्वाधिक 7 शील्ड लेकर पहुंची टीम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रति वर्ष रेलवे की ओर से जोन अंतर्गत जीएम अवार्ड दिया जाता है। इस समारोह में सालभर के काम को देखते हुए मंडल लेवल पर शील्ड वितरित किए जाते हैं। वर्ष 2018-19 के लिए मुंबई में समारोह का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत मध्य रेलवे के नागपुर मंडल को सर्वाधिक 7 शील्ड मिले। जो नागपुर के लिए गौरवपूर्ण बात है। सोमवार की सुबह डीआरएम सोमेश कुमार अपनी टीम के साथ विदर्भ एक्सप्रेस से नागपुर पहुंचे। इस वक्त उनके पास व उनकी टीम के पास शील्ड की भरमार थी।

मुंबई में 13 अप्रैल को महाप्रबंधक डी.के. शर्मा के उपस्थिति में यह अवार्ड समारोह हुआ था। इसमें गत वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने पर नागपुर मंडल को 7 कार्यकुशल शील्ड देकर नवाजा गया। यह 7 शील्ड अलग-अलग विभागों को उनके द्वारा किए गए कार्य को देखते हुए दिए गए हैं। इसमें पहला शील्ड वाणिज्य विभाग को मिला है। जिसे विरष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्णाथ पाटील ने स्वीकारा। इसके बाद अंतर विभागीय कार्यकुशलता शील्ड नागपुर मंडल के परिचालन विभाग को दिया गया। जिसे वरिष्ठ मंडल परिचालन विभाग के आशुतोष श्रीवास्तव ने जीएम के हाथों स्वीकार किया। इसके बाद नागपुर विभाग के ही इंजीनियरिंग विभाग को भी शील्ड मिला। जिसे वरिष्ठ मंडल अभियंता पवन पाटील ने लिया। मध्य रेलवे का नागपुर मंडल को सफाई को लेकर भी सम्मान दिया गया।

स्टेशन व गाड़ियों में अच्छी सफाई के लिए वरिष्ठ यांत्रिक अभियंता अखिलेश चौबे व मुख्य चिकीत्सा अधीक्षक वी. के. आसुदानी को दिया गया। नागपुर स्टेशन पर बने गार्डन को अच्छा रखने के साथ अजनी स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए भी पुरस्कार से नवाजा गया है। यह शील्ड मंडल अभियंता ( मुख्यालय) एम. के. सिरोलिया को महाप्रबंधक ने अपने हाथों से दिया। इसके अलावा नागपुर मंडल के ही घोराडोंगरी स्टेशन को दूसरा सबसे अच्छा गार्डन मेंटेन स्टेशन के लिए पुरस्कार  दिया गया। यह शील्ड वरीष्ठ मंडल अभियंता को प्रदान किया गया।   मंडल अंतर्गत हिंद पर उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर महाप्रबंधक द्वारा राजाभाषा शील्ड से नवाजा गया। यह शील्ड राजभाषा अधिकारी श्रीमती पूर्णिमा सुरडकर को मिला।

Tags:    

Similar News