छठ पूजा में भाग लेंगे राज्यपाल कोश्यारी और सीएम फडणवीस

छठ पूजा में भाग लेंगे राज्यपाल कोश्यारी और सीएम फडणवीस

Tejinder Singh
Update: 2019-10-29 15:23 GMT
छठ पूजा में भाग लेंगे राज्यपाल कोश्यारी और सीएम फडणवीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस वर्ष पर जुहू तट पर आयोजित उत्तरभारतीयों के प्रमुख पर्व छठ पूजा में भाग लेंगे। भाजपा नेता व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया। मिश्र ने बताया कि पिछले चार वर्षो से मुख्यमंत्री छठ पूजा में भाग लेते रहे हैं। इस वर्ष भी 2 नवंबर को वे जुहू समुद्र तट पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से हमने छठ पूजा के दौरान समुद्र तट पर नागरिक सुविधाओं की मांग की जिस पर उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया। छठ पूजा महोत्सव में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी मौजूद रहेंगे।  


 

Tags:    

Similar News