हज : सब्सिडी बंद, फिर भी यात्रियों का उत्साह बरकरार, भारत का 25 हजार कोटा बढ़ा

हज : सब्सिडी बंद, फिर भी यात्रियों का उत्साह बरकरार, भारत का 25 हजार कोटा बढ़ा

Tejinder Singh
Update: 2019-04-28 12:23 GMT
हज : सब्सिडी बंद, फिर भी यात्रियों का उत्साह बरकरार, भारत का 25 हजार कोटा बढ़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सऊदी अरब ने भारत के हज यात्रियों का 25 हजार कोटा बढ़ा दिया है। यानी इस वर्ष भारतभर से 2 लाख यात्री हज करेंगे। हज कमेटी के माध्यम से पिछले वर्ष विदर्भ के 2300 यात्रियों को हज करने का मौका मिला था। इस वर्ष कोटा बढ़ाए जाने से अभी तक 3104 यात्रियों की प्रतीक्षा सूची क्लियर हो गई है। और भी 1000 यात्रियों का चयन होने की आशा है। हज सब्सिडी बंद होने के बाद भी हज यात्रा करने के लिए इच्छुकों के उत्साह में कमी नहीं आई। उल्टे कोटा बढ़ने से पहले के मुकाबले िवदर्भ के लगभग 1800 ज्यादा हज यात्री इस वर्ष यात्रा करेंगे। मध्य प्रदेश के 4 जिले छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला तथा छत्तीसगढ़ का भी कोटा बढ़ाए जाने की सूत्रों से जानकारी मिली है। इस वर्ष नागपुर इंबार्केशन सेंटर से 3500 से अधिक हज यात्रियों की रवानगी हो सकती है। 

बिना मेहरम 18 महिलाएं जाएंगी

बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के विदर्भ की 18, वहीं भारत की 2340 महिलाएं हज यात्रा करेंगी। पिछले वर्ष से बिना मेहरम के महिलाओं को हज यात्रा करने की इजाजत दी गई है। 
भारत का कोटा पाकिस्तान से ज्यादा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत का हज यात्रियों का कोटा पाकिस्तान से भी ज्यादा है। इंडोनेशिया का कोटा सबसे ज्यादा है। भारत दूसरे नंबर पर है। 
आज पहला तरबीयत कैंप
नागपुर के हज यात्रियों का 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे, हज हाउस में पहला तरबीयत कैंप होगा। महाराष्ट्र हज कमेटी की ओर से कैंप का आयोजन िकया गया है।
 

Tags:    

Similar News