बुद्ध के विचार अपनाएंगे तो युद्ध के विचार ही नहीं आएंगे : भंते संघकीर्ति थेरो

बुद्ध के विचार अपनाएंगे तो युद्ध के विचार ही नहीं आएंगे : भंते संघकीर्ति थेरो

Anita Peddulwar
Update: 2019-10-21 07:24 GMT
बुद्ध के विचार अपनाएंगे तो युद्ध के विचार ही नहीं आएंगे : भंते संघकीर्ति थेरो

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाड़ी दाभा, न्यू शांति नगर स्थित महाप्रज्ञा बुद्ध विहार बुद्ध धम्म प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को वर्षावास का समापन किया गया। बुद्ध के विचार अपनाएंगे तो मन में युद्ध के विचार कदापि नही आएंगे। यह विचार भंते संघमित्र महाथेरो नेे उपस्थित बौद्ध उपासक व उपासिका का मार्गदर्शन करते हुए  व्यक्त किए। उन्होंने कहा विश्व को बुद्ध के विचार ही ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। घर-घर, विहार-विहार और गांव-गांव में बुद्ध के विचारों का प्रचार-प्रसार करने के जरूरत है।

भदन्त सरणंकर थेरो के हस्ते धम्मदेशना दी गई। रविवार को सुबह धम्मध्वज, महापरित्रण पाठ, कठिन चिवरदान तथा मुफ्त स्वास्थ्य जांच व  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 युवकों ने रक्तदान किया। 90 भन्तेजी को चीवरदान व करीब 10 हजार उपासकों को भोजनदान दिया गया। कार्यक्रम में भदन्त सदानंद महाथेरो, भदन्त सत्यशील महाथेरो, भदन्त संघरत्न मानके, भदन्त महापंथ महाथेरो, भदन्त धम्मदीप महाथेरो, भदन्त शीलधन महाथेरो, भदन्त संघानंद महाथेरो, भदन्त धम्मसेन महाथेरो, भदन्त सारिपुत्त महाथेरो, भदन्त प्रियदर्शी महाथेरो, भदन्त सुगत महाथेरो प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम में बौद्ध उपासक व उपासिका भारी संख्या में उपस्थित थे।

भीम-बुद्ध गीतों की प्रस्तुति

प्रबोधन पर अमरावती ज़िले के चांदूर तहसील स्थित सातेफल गांव के प्रसिद्ध गायक अनिल इंगोले व गायिका ममता घोडेस्वार ने भीम-बुद्ध गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर भदन्त संघकीर्ति थेरो ने समाज कार्य करने वाले भंतेगण के माता-पिता को सम्मानित किया।

महिलाओं के लिए फ्री स्तन कैंसर जांच शिविर 

अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य माह के अंतर्गत इंडियन कैंसर सोसायटी के तत्वावधान में म्यूर मेमोरियल हास्पिटल के सहयोग से स्तन कैंसर माह को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। संस्था के कार्यकारी सदस्य नरेंद्र सतीजा ने बताया  कि इस अभिनव आयोजन के अंतर्गत सीताबर्डी स्थित म्यूर मेमोरियल हास्पिटल में हर मंगलवार और गुरूवार को सुबह 10 से 11 बजे स्तन कैंसर की संपूर्ण जांच नि:शुल्क की जा रही है। साथ ही मार्गदर्शक पुस्तिका का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि संस्था का स्वतंत्र जांच केंद्र स्थापित किया गया है जहां विशेषज्ञ महिला चिकित्सक सेवाएं दे रही हैं। यहां कैंसर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है प्रदर्शनी सुबह 10 से 2 बजे तक खुली रहती है। इंडियन कैंसर सोसायटी की नागपुर शाखा पिछले तीन दशकों से कैंसर के क्षेत्र में निरंतर सेवारत है। सचिव डॉ मनमोहन राठी ने महिला संगठनों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है। महिलाओं से स्वयंस्फूर्त होकर जांच करवाने का अनुरोध किया है। जांच से संभावित खतरे से बचा जा सकेगा। 

 

Tags:    

Similar News