राहुल गांधी ने कहा तो ठाकरे सरकार से हो जाएंगे बाहर - वडेट्टीवार

राहुल गांधी ने कहा तो ठाकरे सरकार से हो जाएंगे बाहर - वडेट्टीवार

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-24 15:04 GMT
राहुल गांधी ने कहा तो ठाकरे सरकार से हो जाएंगे बाहर - वडेट्टीवार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व को लेकर शुरु घमासान का असर महाराष्ट्र की राजनीति पर भी दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के मदद व पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बने और उन्होंने महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार से बाहर निकलने के लिए कहा, तो हम तुरंत सरकार से बाहर हो जाएंगे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के पद छोड़ने के संकेत देने के बाद पार्टी नेतृत्व को लेकर चर्चा शुरु हुई है। कुछ लोग राहुल गांधी के समर्थन में हैं, तो कुछ विरोध जता रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के कांग्रेसी मंत्री भी इस विवाद में कूद गए हैं। वडेट्टीवार ने कहा कि देश को आगे ले जाने की क्षमता गांधी परिवार में है। सभी कांग्रेस जन चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व स्वीकार करें। मैं भी चाहता हूं कि राहुल जी पार्टी की कमान संभाले। ऐसी चर्चा है कि राहुल गांधी शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस के शामिल होने के समर्थन में नहीं थे।

गांधी परिवार के समर्थन में कांग्रेसी मंत्री 

हालांकि इस बारे में वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार में शामिल होने के फैसले पर राहुल गांधी की सहमति थी। वे पूरी चर्चा में शामिल थे। फिर भी यदि वे कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सरकार से बाहर निकलने का निर्देश देंगे, तो हम महाराष्ट्र सरकार से बाहर निकलने में एक मिनट की भी देरी नहीं करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस के तीन मंत्रियों नितिन राऊत, सुनील केदार, वर्षा गायकवाड व विजय वडेट्टीवार ने सोनिया व राहुल गांधी का समर्थन किया है। उनके एक आदेश पर हम सत्ता छोड़ देंगे।  

Tags:    

Similar News