पहले चरण में शिवनेरी, तोरणा, सिंधुदुर्ग, विजयदुर्ग, सुधागड़ किले का होगा संवर्धन- मुख्यमंत्री

पहले चरण में शिवनेरी, तोरणा, सिंधुदुर्ग, विजयदुर्ग, सुधागड़ किले का होगा संवर्धन- मुख्यमंत्री

Tejinder Singh
Update: 2021-06-13 13:39 GMT
पहले चरण में शिवनेरी, तोरणा, सिंधुदुर्ग, विजयदुर्ग, सुधागड़ किले का होगा संवर्धन- मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य के गड किलो की पवित्रता को कायम रखते हुए चरणबद्ध तरीके से उसका संवर्धन किया जा रहा है। पहले चरण में पुणे के शिवनेरी, तोरणा, सिंधुदुर्ग, विजयदुर्ग, सुधागड किले का संवर्धन करने की योजना है। रविवार को मुख्यमंत्री ने राज्य के 250 किले प्रेमी और पर्वतारोहियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गड किलो का संवर्धन किले की पवित्रता और उसकी ऐतिहासिक और पुरातात्विक विरासत को बिना कोई नुकसान पहुंचाए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किला प्रेमियों और अध्ययनकर्ताओं की एक मध्यवर्ती समिति स्थापित की जाए। यह समिति सभी लोगों के सुझावों पर विचार कर संवर्धन का प्रारूप तैयार करे।   

Tags:    

Similar News