अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा समृद्धि महामार्ग, 24 जिलों को मिलेगा लाभ

अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा समृद्धि महामार्ग, 24 जिलों को मिलेगा लाभ

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-10 09:43 GMT
अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा समृद्धि महामार्ग, 24 जिलों को मिलेगा लाभ

डिजिटल डेस्क,नागपुर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा। इस महामार्ग के निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समृद्धि महामार्ग से 24 जिलों को लाभ मिलेगा। महामार्ग व कॉरिडोर तैयार करने के लिए अभियांत्रिकी रचनाकारों को सहायता करना चाहिए। वर्धा मार्ग के होटल में अंतर्राष्ट्रीय पुल व सुरंग परिषद का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्धि महामार्ग से नागपुर से मुंबई का सफर 8 घंटे में तय होगा। इस प्रकल्प को कृषि व उद्योग के विकास के लिए समृद्धि कॉरिडोर के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस महामार्ग से गैस, पेट्रोल, पेट्रो केमिकल के पाइप गुजरेंगे। इसके अलावा विमान उतरने की भी सुविधा रहेगी। प्रकल्प की डिजाइन तैयार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अभियांत्रिकी विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है। मुख्यमंत्री ने मुंबई में समुद्री पुलों से संबंधित विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

परिषद का आयोजन केंद्रीय महामार्ग निर्माण विभाग, महाराष्ट्र सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग, भारतीय राष्ट्रीय पुल व अभियांत्रिकी अभियंता संगठन के माध्यम से किया गया। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, एनएचएआई के सदस्य डी ओ तावडे, आई के पांड्या, तकनीकी समिति के अध्यक्ष ए.के बनर्जी, डॉ. वर्षा सुब्बाराव, आर.के पांडे, सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के सचिव अजीत सगणे मंच पर उपस्थित थे। परिषद में विविध क्षेत्र के 450 प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Similar News