जबलपुर रेल मंडल को मिली ओवर ऑल एफिशिएंसी शील्ड - 322 रेल कर्मचारी पुरस्कृत किए गए

जबलपुर रेल मंडल को मिली ओवर ऑल एफिशिएंसी शील्ड - 322 रेल कर्मचारी पुरस्कृत किए गए

Bhaskar Hindi
Update: 2021-01-10 13:05 GMT
जबलपुर रेल मंडल को मिली ओवर ऑल एफिशिएंसी शील्ड - 322 रेल कर्मचारी पुरस्कृत किए गए

डिजिटल डेस्क जबलपुर । पश्चिम मध्य रेल की सफलता का श्रेय हम सबके द्वारा मिलजुल कर किए गए प्रयासों को जाता है, यह बात पमरे के महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने  शनिवार को रेल मुख्यालय में 65वें रेल सप्ताह समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने वाले 15 अधिकारियों सहित 322 रेल कर्मचारियों को श्री सिंह ने पुरस्कृत किया। पमरे की सबसे महत्वपूर्ण ओवर ऑल एफिशिएंसी शील्ड जबलपुर मंडल को प्रदान की गई। इसी के साथ वाणिज्य, लेखा, विद्युत, इंजीनियरिंग, राजभाषा और टिकट चैकिंग के शानदार प्रदर्शन की शील्ड भी जबलपुर मंडल को प्राप्त हुई। समारोह में श्री सिंह ने रेल मंत्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले पमरे के मुख्य सतर्कता अधिकारी दूर संचार संजीव तिवारी, मंडल रेल प्रबंधक देवेश सोनी, सहायक मंडल दूर संचारअभियंता मीना सहित प्वॉइंटमैन दीपक का शॉल व श्री फल से सम्मान तथा मंडल के वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अभिराम खरे, सहित स्वप्निल पाटिल, एकेएस यादव, महेंद्र सिंह, राजश्री द्विवेदी व 68 रेल कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किया। 
 

Tags:    

Similar News