मजदूर व जिम संचालक की निर्ममतापूर्वक हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार

मजदूर व जिम संचालक की निर्ममतापूर्वक हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2020-01-13 09:38 GMT
मजदूर व जिम संचालक की निर्ममतापूर्वक हत्या, 1 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। झिंगाबाई टाकली में एक मजदूर की मजदूर ने ही सब्जी काटने वाले चाकू से हत्या कर दी। हत्या की दूसरी घटना सावनेर के गुजरखेडी क्षेत्र में हुई। यहां एक जिम संचालक को सत्तूर से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतकों के नाम आनंद ललति खरे (45), जुनी बस्ती झिंगाबाई टाकली सती नगर और जिम संचालक अंगद सिंह रवींद्र सिंह (32), डब्ल्यूसीएल कॉलोनी, वाघोड़ा निवासी है। बताया जाता है कि, आनंद खरे की हत्या करने वाले आरोपी विक्की मधुलाल महतो (40), एसआरए स्कीम क्वार्टर सती नगर झिंगाबाई टाकली निवासी को मानकापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंगद सिंह के हत्यारों की पुलिस तलाश कर रही है।

चाकू छीनकर उतार दिया मौत के घाट
पुलिस सूत्रों के अनुसार आनंद खरे और विक्की महतो मजदूरी करते थे। आनंद खरे के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर विक्की का मकान है। आनंद खरे अपनी मां पार्वती और 12 वर्षीय बेटे के साथ जुनी बस्ती में नाले के किनारे झोपड़ी में रहता था। वह मजदूरी कर अपनी मां और बेटे की परवरिश करता था। पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी। आनंद रविवार को रात करीब 8.30 बजे घर पर आया। उसके घर के पास विक्की महतो बैठा था। उसने विक्की से घर के पास बैठने का कारण पूछा तो दोनों में कहा-सुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि, आनंद घर में जाकर सब्जी काटने का चाकू ले आया, लेकिन उल्टा हो गया। उसका चाकू छीनकर विक्की ने ही आनंद पर ही हमला कर दिया।

आनंद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद विक्की फरार हो गया। घटना के समय मानकापुर पुलिस बंदोबस्त में तैनात थी। मानकापुर पुलिस का मानकापुर इंडोर स्टेडियम में ग्रामीण पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए ‘जल्लोष-2020’ कार्यक्रम में बंदोबस्त लगा था। इसी दौरान झिंगाबाई टाकली में हत्या होने की खबर मिलते ही मानकापुर के वरिष्ठ थानेदार वजीर शेख 15-20 सहयोगियों के  साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तीन दस्ते तैयार किए। एक दस्ते ने आरोपी की खोजबीन शुरू की और हत्या की वारदात के करीब एक घंटे बाद आरोपी विक्की महतो को धरदबोचा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

Tags:    

Similar News