Maharashtra budget : उद्धव सरकार का किसानों को तोहफा- 2 लाख रुपए तक कर्ज माफ, ये भी जानिए किसे क्या मिला ? 

Maharashtra budget : उद्धव सरकार का किसानों को तोहफा- 2 लाख रुपए तक कर्ज माफ, ये भी जानिए किसे क्या मिला ? 

Tejinder Singh
Update: 2020-03-06 12:34 GMT
Maharashtra budget : उद्धव सरकार का किसानों को तोहफा- 2 लाख रुपए तक कर्ज माफ, ये भी जानिए किसे क्या मिला ? 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में महाविकास अघाड़ी सरकार के वित्त मंत्री अजित पवार सरकार का पहला बजट पेश किया। इस बजट में किसानों और युवाओं पर खास ध्यान दिया गया है। साथ ही किसानों को कर्जमाफी से लेकर स्थानीय लोगों को नौकरियों में आरक्षण का भी घोषणा की गई। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए घोषणा की कि किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। सरकारी नौकरियों में भी स्थानीय लोगों का ध्यान रखा जाएगा। नौकरियों में स्थानीय लोगों को 80 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कानून बनाया जा रहा है। 

तीन दलों की महा विकास आघाडी सरकार ने टैक्स बढ़ोतरी से परहेज करते हुए 9 हजार 510 करोड़ के घाटे का बजट पेश किया है। वित्तमंत्री अजित पवार ने विधानसभा और वित्त राज्यमंत्री शंभुराज देसाई ने विधान परिषद में वर्ष 2020-21 के लिए 404487.64 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट में किसानों की कर्जमाफी के लिए 7 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा गत तीन वर्षों से नियमित रुप से कर्ज की किश्त जमा करने वाले किसानों को 50 हजार रुपए बतौर प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया गया है। किसान फसल बीमा योजना के लिए 2033 करोड़ का प्रावधान किया गया है।  

Tags:    

Similar News