पोषण माह अभियान के तहत महाराष्ट्र को मिले 14 पुरस्कार, कोल्हापुर अव्वल

पोषण माह अभियान के तहत महाराष्ट्र को मिले 14 पुरस्कार, कोल्हापुर अव्वल

Tejinder Singh
Update: 2018-10-10 15:48 GMT
पोषण माह अभियान के तहत महाराष्ट्र को मिले 14 पुरस्कार, कोल्हापुर अव्वल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए महाराष्ट्र को 14 पुरस्कार प्रदान किए गए। बुधवार को यहां के अशोका होटल में आयोजित समारोह में मंत्रालय के सचिव राकेश श्रीवास्तव और नीति आयोग के सदस्य डॉ विनोद कुमार पॉल के हाथों पुरस्कार दिए गए। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पोषण मिशन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सिंतबर महीने को 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पोषण अभियान के तहत राष्ट्रीय पोषण माह के रुप में मनाया गया। इस अभियान के तहत बेहतर प्रद र्शन करने वाले राज्यों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए 12 व्यक्ति सर्वश्रेष्ठता तथा सामुहिक कार्य के लिए जिला स्तर के 2 ऐसे कुल 14 पुरस्कार राज्य को प्रदान किए गए।

कोल्हापुर को मिले सबसे अधिक पुरस्कार

इस अभियान के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए महाराष्ट्र के कोल्हापुर को व्यक्ति सर्वेश्रेष्ठता की श्रेणी में सबसे अधिक पांच पुरस्कार मिले। कोल्हापुर जिले के विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत माले की अंगनवाडी सेविका अनिता सालसकर, चिखली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वास्थ्य सेविका संध्या चांदणे, पन्हाला स्वास्थ्य केन्द्र की पर्यवेक्षिका स्मिता चोपडे, माले उपकेन्द्र की स्वास्थ्य सेविका वैशाली शितोले तथा इसी उपकेन्द्र में कार्यरत आशा व र्कर शोभा लोहार ने पुरस्कार स्वीकार किया। इसी तरह कार्यक्रम में जिनकों सम्मानित किया गया उनमें भंडारा जिले की एएनएम कार्यकर्ता चंदा झालके, चंद्रपुर जिले की पूजा वेरुलकर, अहमदनगर की कल्पना अंदुरे और संगीता पवार, नासिक जिले की अंगनवाडी सेविका मंदा शिंदे, आशा कार्यकर्ता पुष्पा शिंदे और एएनएम कार्यकर्ता लक्ष्मी गायकवाड शामिल है। जिला स्तरीय पुरस्कार चंद्रपुर के बाल विकास प्रकल्प अधिकारी किरण सूर्यवंशी और नासिक के बाल विकास प्रकल्प अधिकारी सुनील दुसाणे ने स्वीकार किया।        

Similar News