सास-ससुर को दहेज चाहिए, जेठ रखता है बुरी नजर पीडि़ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट 

सास-ससुर को दहेज चाहिए, जेठ रखता है बुरी नजर पीडि़ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-22 12:13 GMT
सास-ससुर को दहेज चाहिए, जेठ रखता है बुरी नजर पीडि़ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट 

डिजिटल डेस्क जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त किए जाने व जेठ द्वारा बुरी नजर रखे जाने की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जाँच में जुटी है। 

जेठ छेडख़ानी करने लगा

सूत्रों के अनुसार मझौली थाना क्षेत्र में रहने वाली पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह रिछाई निवासी संदीप मिश्रा के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले शादी में कम दहेज मिलने का ताना देकर उसे प्रताडि़त करने लगे और उससे दहेज लाने की माँग की जाने लगी। उसने दहेज लाने से इनकार किया, तो उसे मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा दी जाने लगी। प्रताडऩा के चलते ही उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखने लगा और उससे छेडख़ानी करने लगा। पीडि़ता ने जब अपने पति को इससे अवगत कराया, तो उसने चुप्पी साध ली। दहेज के लिए यातना झेल रही महिला ससुराल से अपने मायके पहुँची और परिजनों को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए महिला थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में लिया है। 
 

Tags:    

Similar News