किसानों को मदद के लिए कंजूसी न करें सरकार

मुनगंटीवार ने कहा किसानों को मदद के लिए कंजूसी न करें सरकार

Tejinder Singh
Update: 2021-10-01 16:13 GMT
किसानों को मदद के लिए कंजूसी न करें सरकार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पूर्व वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने आपदा सहायता मामले में राज्य सरकार पर उदासीन होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि किसानों को मदद के लिए सरकार कोई कंजूसी न करें। आवश्यक हो तो किसानों को मदद के लिए कर्ज लें। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों को संकट में मदद करने के बजाय हर मामले में केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते रहती है। शुक्रवार को मुनगंटीवार ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व की सरकार के समय राज्य में आपदा प्रभावितों को मदद के लिए जो शासनादेश जारी किया गया वह अपने आप में एक इतिहास है। किसानों को भरपूर मदद दी गई। उस समय उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री नहीं थे। किसानों को मदद के लिए उनके सुझावों पर भी फडणवीस सरकार ने अमल किया। लेकिन अब सत्त्ता प्रेम इतना हावी हो गया है कि किसानों को सहायता के लिए समीक्षा करके त्वरित निर्णय नहीं लिया जा रहा है।

 

Tags:    

Similar News