रिवाल्वर के साथ नागपुर का शख्स गिरफ्तार

मुंबई रिवाल्वर के साथ नागपुर का शख्स गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2021-12-20 14:29 GMT
रिवाल्वर के साथ नागपुर का शख्स गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस की अपराध शाखा ने महानगर के दहिसर इलाके से 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से चार देसी रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान नागपुर के रहने वाले आदित्य थावकर के रूप में की गयी है। पुलिस को खुफिया सूचना मिली कि आदित्य रविवार को रिवाल्वर की आपूर्ति करने के लिए दहिसर के कुंदन नगर इलाके में आएगा। पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार दोपहर आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आदित्य के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  

 

Tags:    

Similar News