नागपुर मनपा लोककर्म विभाग का क्लर्क गिरफ्तार, अभी तक 7 धराए

स्टेशनरी घोटाला नागपुर मनपा लोककर्म विभाग का क्लर्क गिरफ्तार, अभी तक 7 धराए

Tejinder Singh
Update: 2022-03-01 09:22 GMT
नागपुर मनपा लोककर्म विभाग का क्लर्क गिरफ्तार, अभी तक 7 धराए

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मनपा के लोककर्म विभाग के क्लर्क को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को अवकाशकालीन अदालत में पेश कर उसे पीसीआर पर लिया गया है। मनपा के स्टेशनरी घोटाले में उसकी भी महत्वपूर्ण भूमिका होने का खुलासा हुआ है। आरोपी सनिस मूलचंद गोखे (37) पाटील ले-आउट गोधनी निवासी है। वह मनपा के लोककर्म विभाग में क्लर्क है। उसने मनपा में हुए 67 लाख 8 हजार 630 रुपए के घोटाले की फाइलें ई-गवर्नेस की है। रविवार को अवकाशकालीन अदालत मंे पेश कर उसे 3 मार्च तक पीसीआर में लिया गया है। प्रकरण में अभी तक कोलबा साकोडे, मनोकर साकोडे (दोनों आजमशाह चौक), अतुल साकोडे (नंदनवन), सुषमा साकोडे (जयप्रकाश नगर) ऐसे कुल 7 आरोपियों को िगरफ्तार िकया जा चुका है। इस बीच पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारी-भरकम चार्जशीट तैयार की है।  

5 करोड़ तक जा सकता है घोटाला : मनपा द्वारा दर्ज शिकायत में घोटाला पांच करोड़ रुपए का होने का जिक्र है। पुलिस ने संबंधित कई फाइलों को खंगाला है। कुछ फाइलों को आरोपियों ने गायब भी कर दिया है। चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। जांच जारी है। 

Tags:    

Similar News