सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला, गुस्से में घर से थी भागी

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला, गुस्से में घर से थी भागी

Tejinder Singh
Update: 2019-10-07 14:19 GMT
सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला, गुस्से में घर से थी भागी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सोमवार की देर रात संदिग्ध स्थिति में भटकते हुए एक मासूम बालिका पांचपांवली पुलिस के हाथ लगी। माता-पिता की फटकार से आहत होकर बालिका घर से भाग गई थी। सुदैव से वह पुलिस के हाथ लगी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने उसके घर का पता ढूंढ़ निकाला और सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली।टीपू सुल्तान चौक स्थित पवन नगर निवासी फातिमा मोहंम्मद मुझैफा 11 वर्ष की है और कक्षा पांचवी में अध्ययनरत है। सोमवार की शाम फातिमा से उसके बड़े भाई ने पीने के लिए पानी मांगा, मगर फातिमा ने पानी नही दिया। इस बात को लेकर माता-पिता ने फातिमा को फटकार लगाई थी। इससे आहत होकर वह घर से निकल गई। बाद में फातिमा घर का रास्ता भूल गई। भटकते हुए वह रानी दुर्गावती चौक तक पहुंच गई। सोमवार की रात करीब 3 बजे उसे चौक के आस-पास भटकता देख किसी व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर इसकी सूचना दी। जिससे संबंधित थाने का दस्ता मौके पर पहुंचा।

तलाशी के दौरान बालिका अंधेरे में रोते हुए पुलिस के हाथ लगी। महिला पुलिस कर्मियों की मदद से बालिका से पूछताछ की गई, लेकिन बालिका सिर्फ अपना पूरा नाम ही बता पा रही थी। घर का पता उसे मालूम नहीं था। भ्रमित पुलिस ने परिसर के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरु किया। कैमरे में बालिका को यशोधरा नगर थाने में की हद्द से आते हुए देखा गया। इस तरह से पुलिस बालिका के घर तक पहुंच गई और उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। इधर बालिका के गायब होने से परिजन परेशान थे। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। जब पुलिस के साथ बालिका घर पहुंची तो परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। लगभग आधे घंटे के भीतर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके लिए परिजनों ने उपायुक्त राहुल माखनिकर, निरीक्षक अशेाक मेश्राम और उपनिरीक्षक खंड़ार का आभार व्यक्त किया है।

 

Tags:    

Similar News