नागपुर से प्रयागराज हवाई सेवा जल्द, 27 मार्च से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

फ्लाइट नागपुर से प्रयागराज हवाई सेवा जल्द, 27 मार्च से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Tejinder Singh
Update: 2022-02-02 11:45 GMT
नागपुर से प्रयागराज हवाई सेवा जल्द, 27 मार्च से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संतरानगरी से अनेक शहर जुड़ने को तैयार हैं। जल्द नागपुर-प्रयागराज तक यात्रियों को विमान सेवा का लाभ उठाने का मौका मिलेगा। 27 मार्च से प्रयागराज और नागपुर के बीच फ्लाइट शुरू होगी। निजी विमान सेवा प्रदाता कंपनी इंडिगो इन दोनों शहरों के बीच कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराएगी। नागपुर से प्रयागराज के बीच में इंडिगो कनेक्टिंग फ्लाइट चलाएगा। प्रयागराज से इंडिगो की फ्लाइट दोपहर में 12:10 उड़ान भरेगी। यह 2:15 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर में कुछ देर इसका ठहराव होगा। इंदौर से 3:25 बजे यह नागपुर के लिए रवाना होगी और 4:45 बजे नागपुर पहुंच जाएगी। हालांकि सीधी फ्लाइट सुविधा नहीं मिलने से अभी इस सफर में थोड़ा समय अधिक लग रहा है। संभावना है कि यात्रियों की संख्या में इजाफा होने पर प्रयागराज से नागपुर के बीच में सीधी फ्लाइट का भी संचालन भविष्य में किया जाएगा। फिलहाल नागपुर विमानतल प्रशासन ने इस संबंध में अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं मिलने की बात कही है। 

2019 में बंद हुई थी सीधी फ्लाइट

प्रयागराज से नागपुर के बीच में जेट एयरवेज द्वारा सीधी फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। काफी समय तक यात्रियों को इससे लाभ भी मिला। जेट एयरवेज की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चला करती थी। इससे यात्री आसानी से नागपुर पहुंच जाया करते थे। हालांकि 2019 में जेट एयरवेज ने अपनी यह सेवा अप्रैल महीने में बंद कर दी थी। इसके बाद से ही नागपुर जाना यात्रियों के लिए मुश्किल हो गया था। यात्री लगातार नागपुर के लिए फ्लाइट की मांग कर रहे थे। अब इंडिगो ने अपनी एक कनेक्टिंग फ्लाइट प्रयागराज से नागपुर के बीच में शुरू करेगा।
 

Tags:    

Similar News