नाना पटोले ने संभाला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद, टैक्टर रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन 

नाना पटोले ने संभाला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद, टैक्टर रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन 

Tejinder Singh
Update: 2021-02-12 15:54 GMT
नाना पटोले ने संभाला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद, टैक्टर रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने महानगर की सड़कों पर टैक्टर रैली निकाली। अगस्त क्रांति मैदान पर आयोजित समारोह में पटोले ने महाराष्ट्र में कांग्रेस को पहले क्रमांक की पार्टी बनाने की बात दोहराई। पटोले ने कहा कि नागपुर से लेकर मुंबई तक परिवर्तन की लहर दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि आगे कांग्रेस की सरकार दिखाई देगी।  

इस दौरान निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष बाला साहेब थोरात ने कहा कि मुझे खुशी है कि एक योग्य व्यक्ति को मेरा उत्तराधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अल्प कार्यकाल में मुझे पार्टी नेताओं का भरपुर सहयोग मिला। थोरात ने कहा कि पूरी पार्टी पटोले के साथ खड़ी रहेगी। पार्टी की वरिष्ठ नेता रजनी पाटील ने कहा कि पार्टी की गुटबाजी को छोड़ कर सभी को साथ लेकर चलने की जरुरत है।  

इसके पहले थोरात ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में पटोले को प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सौपा। शुक्रवार को ही तेजपाल सभागार में एक प्रस्ताव पारित कर ‘अंग्रेजों भारत छोड़ों’ की तर्ज पर ‘चले जाओ मोदी’ का प्रस्ताव पारित किया गया।     
 

Tags:    

Similar News