मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा नांदेड, सिखों के पांच तख्तों में एक है यहां

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा नांदेड, सिखों के पांच तख्तों में एक है यहां

Tejinder Singh
Update: 2021-01-15 12:54 GMT
मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा नांदेड, सिखों के पांच तख्तों में एक है यहां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नांदेड़ शहर को मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग से जोड़ने के लिए सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। साढ़े 10 हजार करोड़ की लागत से इस परियोजना को पूरा किया जाएगा। नांदेड़ के पालकमंत्री व पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण ने इसे मराठावाड़ा के लिए महा विकास आघाडी सरकार का बड़ा तोहफा बताया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई मंत्रीमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। चव्हाण ने कहा कि मेरी इच्छा थी कि नांदेड शहर मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग से जुड़े। इसके लिए मैं लगातार कोशिश कर रहा था। इस फैसले से समृद्धि महामार्ग पर जालना टी-पाईंट से नांदेड शहर तक एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। इससे नांदेड के अलावा हिंगोली व परभणी जिला भी समृद्धि महामार्ग से जुड़ जाएंगे। इस परियोजना से नांदेड़-मुंबई, नांदेड़-औरंगाबाद की यात्रा में लगने वाले समय में कमी आएगी। जालना से नांदेड के बीच इस एक्सप्रेस मार्ग की दूरी 194 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण पर अंदाजन 5 हजार 500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Tags:    

Similar News