बिरयानी खिलाने घर में बुलाकर पड़ोसी ने किया किशोरी से दुष्कर्म

बिरयानी खिलाने घर में बुलाकर पड़ोसी ने किया किशोरी से दुष्कर्म

Anita Peddulwar
Update: 2019-12-06 08:51 GMT
बिरयानी खिलाने घर में बुलाकर पड़ोसी ने किया किशोरी से दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर । बिरयानी का लालच देकर नराधम ने किशोरी से दुष्कर्म किया है। प्रकरण के थाने पहुंचते ही आरोपी घर से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी। 

जानकारी के अनुसार  पीड़ित 16 वर्षीय किशोरी धंतोली थाना क्षेत्र की निवासी है। उसके पिता नहीं हैं। मां मजदूरी करती है। गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच पड़ोसी आशुतोष नामक व्यक्ति ने बिरयानी खाने का लालच देकर पीड़िता को अपने घर में बुलाया और उससे दुष्कर्म िकया। प्रतिकार करने पर उसे थप्पड़ भी जड़ दिया था। घटित प्रकरण के बारे में िकसी और को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। रात करीब 8 से 9 बजे के बीच में पीड़िता की मां काम पर से घर लौटी। पीड़िता ने घटना की उसे जानकारी दी। इस बीच सेंट्रल हृयूमन राइट प्रोटेक्शन संस्था के पदाधिकारी मनीष चव्हाण, रेमंड फ्रांसिस सुंदर पुनय्या को घटना की जानकारी मिलते ही वह पीड़िता और उसकी मां को लेकर थाने पहुंचे। प्रकरण के थाने पहुंचते ही आशुतोष घर से भाग गया। वह दो बच्चों का पिता है और बैंड पार्टी में काम करता है। खबर लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी। 

ट्रक ने युवक को कुचला
कलमना थानांतर्गत देर रात ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के दौरान शव देखकर घबराया उसका मित्र मौके से भाग गया। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। भगत नगर निवासी चेतन सदानंद गुरनुले (22) था। उसके पिता की कलमना मार्केट में फलों की दुकान है। बुधवार की रात चेतन अपने मित्र के साथ किसी समारोह में भोजन करने गया था। रात करीब साढ़े दस बजे जब दोनों दोपहिया वाहन क्र.एमएच 49 एबी 9878 से वापस घर जा रहे थे, तभी चिखली चौक में 12 चक्के का ट्रक क्र.एमएच 40 डीसी 1406 के चालक ने तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। चपेट में आने से चेतन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। अत्याधिक रक्त बहने से चेतन ने जगह पर ही दमा तेड़ दिया। हादसे के दौरान चेतन के मित्र को शव देखकर भारी सदमा लगा है। घबरा मित्र बगैर किसी को सूचना दिए मौके से भाग गया था। आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।  

Tags:    

Similar News