गडकरी ने कहा - भाजपा ने की विकास  की राजनीति, महात्मे ने धनगर समाज को भाजपा के साथ आने की अपील की

गडकरी ने कहा - भाजपा ने की विकास  की राजनीति, महात्मे ने धनगर समाज को भाजपा के साथ आने की अपील की

Tejinder Singh
Update: 2019-10-15 11:23 GMT
गडकरी ने कहा - भाजपा ने की विकास  की राजनीति, महात्मे ने धनगर समाज को भाजपा के साथ आने की अपील की

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा उम्मीदवार डॉ. मिलिंद माने के समर्थन में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने वोट का आह्वान किया है। वनदेवी नगर चौक में प्रचार सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि िवकास की गति को कायम रखने के लिए डॉ. माने को साथ देने की आवश्यकता है। गडकरी ने कहा कि भाजपा ने सदैव विकास की राजनीति की है। शहर में 24 बाय 7 पेयजल आपूर्ति की योजना, मेट्रो रेल, सिंबायसिस कॉलेज, दीक्षाभूमि विकास व सौंदर्यीकरण, लंदन में बाबासाहब आंबेडकर के घर का सौंदर्यीकरण जैसे अनेक मामलों में भाजपा ने विशेष प्राथमिकता के साथ काम किया है। मनपा स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष विक्की कुकरेजा ने कहा कि डाॅ. माने का व्यक्तित्व आकर्षक है। एमबीबीएस करने के बाद केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के काम करने के बजाय डॉ. माने ने समाजसेवा का मार्ग चुना है। उत्तर नागपुर में हर समुदाय के लोगों के साथ पारिवारिक मित्र की तरह वे व्यवहार रखते हैं। दुर्बल घटक समिति के माध्यम से भी उन्होंने विकास का नया आदर्श रखा है। प्रचार सभा में भाजपा के उत्तर नागपुर प्रभारी कृष्णा व्यास, प्रभाकर येवले, नगरसेवक निरंजना पाटील, भाग्यश्री कांताउडे, गोपीचंद उमरे, नसीम बानो, इब्राहिम खान, महेंद्र धनविजय, लाला कुरैशी, नीलेश टेकाडे, गणेश कानतोडे, योगेश आमगे व अन्य कार्यकर्ता थे। 

 

डॉ.महात्मे ने धनगर समाज से भाजपा के साथ आने का आह्वान किया

उधर धनगर आरक्षण का मामला न्यायालय में है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तब तक अनुसूचित जाति के हिसाब से सभी शैक्षणिक व आर्थिक सुविधाएं लागू कर दी हैं। धनगर पहला ऐसा समाज जिसके लिए बजट में 1 हजार करोड़ जितनी बड़ी राशि रखी गई। कांग्रेस और राकांपा का हमारी ओर ध्यान नहीं है, सिर्फ भाजपा हमारे लिए काम कर रही है। यह बात राज्यसभा सांसद डॉ. विकास महात्मे ने कही। वह सोमवार को पत्रकार भवन में आयोजित पत्र-परिषद में बोल रहे थे। उनके साथ भटक्या जमाती आघाड़ी के प्रदेशाध्यक्ष योगेश बन, तुलसीराम आगरकर, डॉ. विनोद बर्डे, महादेव पाटोंड, विनोद पाटिल उपस्थित थे। डॉ. महात्मे ने कहा कि आरक्षण न मिलने के कारण कुछ लाेगों से प्रमाण-पत्र के बारे में पूछा जाता है। उनकी जानकारी के लिए समाज के लोगों को बिना प्रमाण-पत्र होने पर  सुविधाओं का पूरा लाभ मिलेगा। भटक्या जमाती के लिए घरकुल और शेड की योजना लाई गई है। इससे उनके सामने आवास की समस्या न आए और एक जगह होने के कारण उनके बच्चों को भी शिक्षा मिल सके। जगह-जगह घूमने के कारण वह साथ में अपने बच्चों को भी लेकर जाते हैं जिस वजह से उनकी शिक्षा में समस्या खड़ी होती है। इतना ही नहीं प्रत्येक परिवार को बारिश के 4 माह में प्रति माह 6 हजार रुपए दिया जाएगा। इससे बारिश के समय उनके सामने जीवनयापनी की समस्या न आए।
 

Tags:    

Similar News