अब रिहाना पर केन्द्रीय मंत्री आठवले का निशाना - बोले - बंद करो तुम बहाना

अब रिहाना पर केन्द्रीय मंत्री आठवले का निशाना - बोले - बंद करो तुम बहाना

Tejinder Singh
Update: 2021-02-04 15:56 GMT
अब रिहाना पर केन्द्रीय मंत्री आठवले का निशाना - बोले - बंद करो तुम बहाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किसान आंदोलन के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट से हंगामा मचा हुआ है। इस ट्वीट के बाद सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, लता मंगेशकर जैसी मशहूर हस्तियों ने रिहाना की आलोचना की है तो वहीं केन्द्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी (ए) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने भी इस अमेरिकी सिंगर को करारा जवाब दिया है। आठवले ने रिहाना के ट्वीट पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे अपने काम पर ध्यान देने और राजनीति में नहीं पड़ने की नसीहत दी है। उन्होने कहा, ‘रिहाना, बंद करो तुम अपना बहाना! आपको किसान आंदोलन पर बोलने का कोई हक नहीं है। यह भारत का नितांत आंतरिक मामला है।

मोदी सरकार अपने किसान भाईयों से बातचीत के माध्यम से मुद्दों को सुलझाने में जुटी है। इसमें अंतरराष्ट्रीय ताकतों का कूदना उचित नहीं है’। केन्द्रीय मंत्री ने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि अब यह सिद्ध हो चुका है कि यह पूर्णत: राजनीतिक आंदोलन बन चुका है। उन्होने कहा कि किसान नेताओं को हठधर्मिता छोड़कर बातचीत के माध्यम से समाधान तलाशना चाहिए। किसानों को आगाह किया कि वे विपक्ष के बहकावे में न आएं।

 

Tags:    

Similar News