आरेंज सिटी क्राफ्ट मेला: साड़ियों का इतिहास और फैशन ट्रेंड्स ने खूब लुभाया

आरेंज सिटी क्राफ्ट मेला: साड़ियों का इतिहास और फैशन ट्रेंड्स ने खूब लुभाया

Anita Peddulwar
Update: 2020-01-15 11:03 GMT
आरेंज सिटी क्राफ्ट मेला: साड़ियों का इतिहास और फैशन ट्रेंड्स ने खूब लुभाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र  द्वारा आयोजित 27वें ऑरेंज सिटी क्रॉफ्ट मेले का खुमार संतरानगरी पर छाया है। केंद्र परिसर के खुले रंगमंच पर विभिन्न राज्यों की ‘लोकनृत्य प्रस्तुतियां’ एवं परिसर में लगे ‘हस्त-शिल्पकला, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल्स एवं मुझमें भी कलाकार’ दर्शक एवं रसिकों को खूब लुभाया।   फैशन शो में साड़ी का इतिहास और फैशन ट्रेंड्स  प्रस्तुत किया गया। इसमें पारंपरिक साड़ी से लेकर वर्तमान में साड़ी का स्वरूप क्या है, इसके संबंध में जानकारी दी।

 साड़ी के इतिहास की इस जानकारी को रोचक बनाने के लिए गायन, नृत्य एवं नाटिका का प्रयोग मंच पर किया गया।  लोकनृत्य समूहों द्वारा दी गयी प्रस्तुति में मांगनीहार गायन (राजस्थान), शंख नृत्य (ओडिशा), रिकमपाड़ा (अरुणाचल प्रदेश), गणगौर नृत्य (मध्य प्रदेश), पहाड़ी नृत्य (जम्मू-कश्मीर), भोरतल (असम), सोंगी मुखौटे (महाराष्ट्र) लोकनृत्य समूह शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी दीपक कुलकर्णी एवं  दीपक पाटील ने किया।

तन्मयी गजभिए युवा महोत्सव में प्रथम
जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय की ओर से लातूर में राज्यस्तरीय शास्त्रीय नृत्य कुचीपुड़ी युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सेंट पॉल जूनियर कॉलेज की छात्रा तन्मयी गजभिए ने प्रथम क्रमांक प्राप्त किया। तन्मयी को इस उपलब्धि के साथ लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रस्तुति देने का अवसर भी मिला है। 

स्टूडेन्ट्स ने जीते पदक
नागपुर जिला रोल बॉल संगठन द्वारा आयोजित 11 वर्ष से कम वर्ग की रोल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन सेंटर प्वाइंट स्कूल वर्धमान नगर के स्केटिंग प्रांगण में किया गया। जिसमें सेंटर प्वाईंट स्कूल वर्धमान नगर के स्टूडेन्ट्स जैनिथ अग्रवाल, मुस्तफा हिरानी, दक्ष राठी, लक्मीनिशान सापल्या, युवराज गुप्ता, रियांश खंडवानी, पार्थ खंडेलवाल, सिद्धांत मालू ने स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में नारायणा ई-टेक्नो वाठोड़ा उपविजेता रहा। सेंटर प्वाइंट स्कूल वर्धमान नगर शाखा की गर्ल्स संाची रंदार, तनुश्री कोठारी, टिया जैन, गीतिका राठी, अवनित कौर ने प्रतियोगिता में रजत पदकों पर कब्जा किया।  

अंतर महाविद्यालयीन रास-गरबा प्रतियोगिता
 वर्धमान नगर स्थित वीएमवी वाणिज्य, जेएमटी कला एवं जेजेपी विज्ञान के 50वें स्वर्ण महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में वीएमवी महाविद्यालय में सांस्कृतिक कला महोत्सव अंतर्गत अंतर महाविद्यालयीन रास-गरबा  प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रा. मीनल राजेदव ने किया। प्राचार्य डॉ. कारिया ने आयोजन के उद्देश्य के बारे में सभी को अवगत कराया। परीक्षक के रूप में तृप्ति कामदार, नूतन झा, तपन संघानी थीं। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय अंतर्गत अंतर महाविद्यालयीन प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय अंतर्गत 19 टीमों ने गरबा नृत्य अाविष्कार की प्रस्तुति दी। संचालन प्रा. निखिल जोशी व आभार प्रदर्शन प्रा. राधा मोहरे ने किया। 
 

Tags:    

Similar News