- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अब जमीन के नीचे पाइप लाइन में लीकेज...
Nagpur News: अब जमीन के नीचे पाइप लाइन में लीकेज खोजेंगे रोबोट

- ‘पुशकैम’ और ‘रोबोकैम’ की सहायता से दूर होंगी जल प्रवाह की रुकावटें
- दूषित पानी की समस्या से भी मिलेगा छुटकारा, जल्द होगा समाधान
Nagpur News नागपुर महानगरपालिका शहर में बड़े फ्लैट से लेकर छोटी बस्तियों तक नियमित जलापूर्ति कर रही है। शहर के हर घर में पानी पहुंचाने के लिए सैकड़ों किलोमीटर लंबी पानी की पाइपलाइन जमीन के अंदर बिछाई गई है। अगर इन पाइप लाइनों में कोई लीकेज या अन्य रुकावट आती है, तो उसे ढूंढना बड़ी चुनौती हो जाता है। लिहाजा, शहर के नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए मनपा और ओसीडब्ल्यू ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
नई तकनीक का सहारा : नागपुर शहर में नियमित जलापूर्ति में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए मनपा और ओसीडब्ल्यू ने अब नई तकनीक का उपयोग करना शुरू कर दिया है। नई तकनीक के आधार पर शहर की व्यस्त सड़कों के नीचे बिछाई गई पानी की पाइप लाइनों में रुकावटों को खोजने और उपाय करने के लिए ‘पुशकैम' और ‘रोबोकैम' का उपयोग किया जा रहा है।
सूक्ष्म निरीक्षण करते हैं : नागरिकों को दूषित पानी की आपूर्ति या कम दबाव से पानी की आपूर्ति की समस्या है, तो ‘पुशकैम' और ‘रोबोकैम' पानी की पाइप लाइनों का सूक्ष्म निरीक्षण करते हैं। एंडो 90-रोबोकैम, स्मॉल पुशकैम और बिग पुशकैम 90 मिमी व्यास के छोटे और 250 मिमी व्यास के बड़े पाइप लाइनों में अवरोधों की तलाश करते हैं। एंडो 90-रोबोकैम, स्मॉल पुशकैम और बिग पुशकैम के परिष्कृत सेंसर पाइप के अंदर के हर इंच का निरीक्षण करते हैं और आसानी से सबसे छोटे दोषों का भी पता लगा लेते हैं। ये उपकरण अब उन समस्याओं को उजागर कर रहे हैं, जिन्हें कई वर्षों से नजरअंदाज किया गया था। ये उनका समाधान करके राहत भी दे रहे
Created On :   10 Jun 2025 1:49 PM IST