- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- युवती की चिता पर प्रेमी ने किया...
Nagpur News: युवती की चिता पर प्रेमी ने किया आत्मदाह करने का प्रयास

- युवक को लोगों ने पीटा, अस्पताल में भर्ती
- बेहोश प्रेमी की हालत नाजुक
Nagpur News कन्हान के हनुमान नगर में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवती का नाम अंशिका नितीन खोब्रागड़े (19) है। अंशिका की मौत की खबर सुनने के बाद कथित प्रेमी ने उसकी चिता पर आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन इससे पूर्व ही लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।बेहोश प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अंशिका परिवार में बड़ी थी।
घर में लगाई फांसी पुलिस सूत्रों के अनुसार हनुमान नगर, कन्हान निवासी नितीन प्रेमदास खोब्रागड़े की पुत्री अंशिका ने घर में सीलिंग पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। रविवार को उसने यह घातक कदम उठाया। शाम करीब 5 बजे थके-हारे नितीन खोब्रागड़े घर लौटे और हॉल में सो गए। शाम करीब 7 बजे पत्नी ने नितीन को उठाया। इस दौरान उनकी बेटी अक्षरा रोते हुए नीचे आयी और बताया कि, अंशिका ने फांसी लगा ली है। घर के लोगों ने ऊपर जाकर देखा, तो अंशिका ने पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली थी। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और पड़ोसी राहुल पाटील को बुलाकर उसके चारपहिया वाहन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया। कामठी के उपजिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। कन्हान पुलिस ने नितीन खोब्रागड़े के बयान पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। सोमवार की शाम अंशिका का अंतिम संस्कार कन्हान नदी के शांति घाट पर किया गया।
नशे में था : अंतिम संस्कार के दौरान अंशिका की चिता पर अनुराग मेश्राम नामक युवक ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस दौरान जमा लाेगों ने अनुराग की पिटाई कर दी। उसका निजी अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के समय अनुराग नशे में होने की चर्चा थी। सूचना मिलते ही नवीन कामठी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश आंधले सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने नदी पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अनुराग होश में आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Created On :   10 Jun 2025 1:31 PM IST