बच्चों को लाने गए अभिभावक आंध्रप्रदेश में फंसे, महाराष्ट्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बच्चों को लाने गए अभिभावक आंध्रप्रदेश में फंसे, महाराष्ट्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

Tejinder Singh
Update: 2020-05-01 12:02 GMT
बच्चों को लाने गए अभिभावक आंध्रप्रदेश में फंसे, महाराष्ट्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। 24 मार्च को देशभर में लागू लॉकडाउन में विदर्भ के कई विद्यार्थी अलग-अलग जगहों पर फंस गए हैं। करीब एक माह से अधिक बीत जाने के बाद अब विद्यार्थियों और पालकों में टेंशन बढ़ने लगी है। नागपुर, चंद्रपुर, यवतमाल और अन्य क्षेत्रों के कुल 18 विद्यार्थी आंध्रप्रदेश के कृष्णा जिले के वॉय्योर में विश्व शांति उच्च माध्यमिक निवासी स्कूल में फंस गए हैं। लॉकडाउन लागू होने के दौरान 5 बच्चों के पालक उन्हें लेने पहुंचे, लेकिन लॉकडाउन के बाद वे लोग भी वहीं फंस कर रह गए। घर से दूर इन विद्यार्थियों और पालकों ने राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के कोटा में फंसे विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार ने एसटी बसें भेज कर उन्हें घर लाने का निर्णय लिया। ऐसे ही आंध्रप्रदेश में फंसे इन विद्यार्थियों और उनके पालकों की मदद के लिए भी ऐसी ही व्यवस्था करने की मांग की जा रही है। केंद्र सरकार ने हाल ही में मजदूरों और विद्यार्थियों को घर लौटने की इजाजत दी है। केंद्र के साफ निर्देश है कि संबंधित राज्यों की सरकारें आपस में समन्वय स्थापित करके सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सुरक्षा प्रबंध करते हुए यह यात्रा पूरी की जाएं। पालकों ने प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

Tags:    

Similar News