विदर्भ के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश, तापमान में फिर आएगी गिरावट

विदर्भ के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश, तापमान में फिर आएगी गिरावट

Anita Peddulwar
Update: 2020-02-24 05:42 GMT
विदर्भ के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश, तापमान में फिर आएगी गिरावट

डिजिटल डेस्क,  नागपुर। विदर्भ के कुछ हिस्सों में फिर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।  हालांकि इन दिनों  तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण गर्मी बढ़ी हुई है लेकिन सोमवार को विदर्भ के कुछ हिस्सों में बारिश होने से राहत मिल सकती है।  मौसम विभाग की माने तो शहर में पिछले दिनों जैसे बादल छाए रह सकते है। वहीं एक-दो दिन बाद तापमान में गिरावट की संभावना है जो गर्मी से राहत दिला सकती है।

जानकारी के अनुसार रविवार को 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी होने से न्यूनतम तामपान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार को विदर्भ के गोंदिया, भंडारा और गड़चिरोली में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

TrumpInIndia: मसाला चाय-कॉर्न समोसा इस खास अंदाज में होगी डोनाल्ड ट्रंप की खातिरदारी

वहीं संतरानगरी के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। एक-दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है, जो गर्मी से राहत दिला सकता है। हल्की ठंड का अनुभव भी हो सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से मौसम में लगातार परिवर्तन होता दिख रहा है। बारिश के देर से आने के बाद देर तक रहने से उपज की पैदावार पर असर पड़ा ठंड भी देर तक रही है। इस बार गर्मी भी तेज पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
 

Tags:    

Similar News