ममता बनर्जी के बयान पर बोले पटोले - यह तो भाजपा को साथ देने वाला मत है

नागपुर ममता बनर्जी के बयान पर बोले पटोले - यह तो भाजपा को साथ देने वाला मत है

Tejinder Singh
Update: 2021-12-05 10:21 GMT
ममता बनर्जी के बयान पर बोले पटोले - यह तो भाजपा को साथ देने वाला मत है

डिजिटल डेस्क, नागपुर। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह का बयान देश को बेचने वालों या भाजपा को साथ देने जैसा है। नागपुर में विधानपरिषद चुनाव को लेकर उन्होंने कहा है कि कांग्रेस विचारों की राजनीति करती है और विचारों के साथ ही चुनाव में सफल रहेगी। भाजपा ने घोड़ाबाजार शुरू किया है। शनिवार को विमानतल पर पटोले ने पत्रकारों से चर्चा की। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन नहीं है। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के साथ चर्चा के बाद बनर्जी ने यह वक्तव्य दिया। उनके वक्तव्य पर शिवसेना के मुखपत्र सामना में लेख लिखा गया है। बनर्जी के बयान पर पटोले बोले-फिलहाल देश में जो कुछ चल रहा है, उसे देखते हुए नेताओं को ही तय करना होगा कि उन्हें देश बेचने वालों के साथ रहना है या संरक्षण करने वालों के साथ। महाराष्ट्र में विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस का ही होगा। यह निर्णय अगले विधानसभा अधिवेशन में ले लिया जाएगा। विधानपरिषद की नागपुर सीट के लिए कांग्रेस के रणनीतिक नियोजन के बारे में पूछे गए प्रश्न पर पटोले ने कहा कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए घोड़ाबाजार शुरू किया है। नगरसेवक, निकाय संस्था सदस्य व सामान्य जनता महाविकास आघाड़ी के साथ है। भाजपा ने मतदाताओं को सुरक्षित स्थान पर रवाना किया है। कांग्रेस के लिए यह सब आवश्यक नहीं है। भाजपा पराजय के भय से मतदाताओं को छिपा रही है।

Tags:    

Similar News