मारबत, बड़ग्या का पाक पर प्रहार, देश और स्थानीय सत्ता पर भी साधा निशाना

मारबत, बड़ग्या का पाक पर प्रहार, देश और स्थानीय सत्ता पर भी साधा निशाना

Anita Peddulwar
Update: 2019-08-31 12:51 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रोग-राई ईडा पीडा घेऊन जागे मारबत... इस  उद्घोष के साथ निकाली जाने वाली मारबत व बड़ग्या ने इस बार पाकिस्तान पर कड़े प्रहार किये।  दरअसल पोले के दूसरे दिन पीली मारबत और काली मारबत की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विविध संगठनों की ओर से बुराई के प्रतीक बड़ग्या की प्रतिमाएं शामिल की गई। बड़ग्या की प्रतिमा के माध्यम से देश और स्थानीय स्वराज संस्थाओं की नीतियों पर कड़े प्रहार किए गए। छत्रपति शिवाजी पार्क बड़ग्या मंडल की प्रतिमा पर कश्मीर हमारा है, अब पीओेके की बारी है, नारा लिखकर कश्मीर को चेताया गया। बड़ग्या के माध्यम से देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर भी तंज कसा गया।

 

 

Tags:    

Similar News