दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा, चाकू से गोद दिया शरीर

दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा, चाकू से गोद दिया शरीर

Tejinder Singh
Update: 2018-09-03 16:31 GMT
दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा, चाकू से गोद दिया शरीर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। प्रताप नगर में सोमवार को दिनदहाडे़ हत्या की वारदात हुई है। अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे व्यक्ती को धारदार हथियार से गोद दिया गया है। जिसके शरीर पर दर्जन भर घाव आ गए। वरदात को तीन से चार हमलावरों ने रंजिश के चलते अंजाम दिया। जिसका पता चलते ही आला पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। मृतक प्रवीण उर्फ पप्पू देवराव वंजारी उम्र 35 वर्ष लोखंडे नगर का निवासी था। सोमवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के दौरान किराना स्टोर्स में तीन से चार हमलावरों ने प्रवीण को घेर लिया। प्रवीण कुछ समझ पाता, इसके पहले हमलावरों ने उस पर वार किए, हालाकी प्रवीण से जान बचाकर वहां से भाग जाने का भी प्रयास किया।

हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ा कर उस पर वार किए। इससे गंभीर रुप से घायल हुए प्रवीण ने जगह पर ही दमतोड़ दिया था। प्रवीण पांच बहनों में एकलौता भाई था। उसके पिता का देहांत हो गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया। कुछ हमलावरों के नाम पता चले हैं। पुलिस उन्हें जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रवीण कुख्यात बदमाश था। हत्या, हत्या का प्रयास, वसूली जैसे गंभीर प्रकरणों को उसने अंजाम दिया है। कई थानों में उसके खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं। मगर वर्ष 2016 के बाद उसके खिलाफ कोई भी अपराधीक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। वो अब सुधर गया था। अपनी गृहस्थी पर ध्यान दे रहा था। दो वर्ष से पेंटिग का काम कर रहा था। वर्तमान में उसके घर का निर्माण कार्य जारी है।

कुछ दिनों पूर्व किसी बात को लेकर प्रवीण ने शुभम की पिटाई करदी थी। हालाकी दोनों में रिश्तेदारी है। इसके बावजुद दोनों में बातचीत  थी। प्रवीण तीन शादियां कर चुका है। वो एक बार थाने में आत्महत्या का प्रयास भी कर चुका है। जिसे लेकर प्रवीण का रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है। 

Similar News